{"_id":"5c26485fbdec226275079340","slug":"people-in-trouble-due-to-leakage-in-png-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खुदाई' बनी जी का जंजाल, तीन दिन से नहीं जले 500 घरों में चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खुदाई' बनी जी का जंजाल, तीन दिन से नहीं जले 500 घरों में चूल्हे
Sat, 29 Dec 2018 10:01 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में रतनलाल नगर, बर्रा और मलिकपुरम में तीन दिन से पांच सौ घरों के चूल्हे नहीं जले हैं। पीएनजी लाइन में लीकेज के कारण लोगों के घरों में खाना नहीं बन पा रहा है। लाइन में करंट उतरने से सीयूजीएल का लाइन मरम्मत का काम तीसरे दिन भी प्रभावित रहा। मजबूरी में लोगों को होटल से खाना मंगाना पड़ रहा है।
सचान गेस्ट हाउस बर्रा के सामने पीएनजी की पाइप लाइन में बुधवार शाम 5:30 बजे लीकेज हो गया। इससे करीब 500 घरों की आपूर्ति ठप हो गई थी। केस्को लाइन डालने के लिए टीएनटी (जमीन के भीतर खुदाई करने वाली मशीन) से खुदाई करा रही है। इस दौरान पीएनजी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित हो गई।

इस कारण खाना बनाने का कोई और साधन भी नहीं है
बर्रा निवासी पीएन श्रीवास्तव ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन मिलने के बाद उन्होंने आईओसी का रसोई गैस कनेक्शन सरेंडर कर दिया था। इस कारण खाना बनाने का कोई और साधन भी नहीं है। होटल का खाना मंगाना पड़ रहा है।
मलिकपुर के प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, बर्रा के चिंटू, रामचंद्र धनीजा और वेद प्रकाश ने बताया कि तीन दिन से पीएनजी आपूर्ति ठप होने से चाय-नाश्ते तक की परेशानी झेल रहे हैं।
सीयूजीएल के डिप्टी मैनेजर मुही खान ने बताया कि पाइप लाइन ठीक की जा रही है। केस्को की लाइन कहीं क्षतिग्रस्त होने के कारण सीयूजीएल की लाइन में शुक्रवार दोपहर करंट आ गया।
इससे लाइन ठीक होने में दिक्कत आई। जल्द से जल्द आपूर्ति चालू करने का प्रयास हो रहा है। लाइन टूटने से सीयूजीएल को 25 लाख का नुकसान हुआ है। तीन दिन की पीएनजी की बिक्री को भी झटका लगा है। लाइन चालू कराने के बाद खुदाई करने वाली संबंधित कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।