फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People gathered to get vaccine in ten blocks, 23337 vaccination in mega camp

दस ब्लॉकों में वैक्सीन लगवाने उमड़े लोग, मेगा कैंप में 23337 का टीकाकरण

Tue, 05 Oct 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
People gathered to get vaccine in ten blocks, 23337 vaccination in mega camp
हवासपुर सीएचसी में वैक्सीन लगवाने को खड़े लोग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले के दस ब्लॉकों में 172 केंद्रों पर सोमवार को मेगा कैंप लगाकर 23337 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान कई जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन होते नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। टीकाकरण को लेकर अकबरपुर, रसूलाबाद, संदलपुर, झींझक आदि क्षेत्रों में लोगों की कतार लगी रही। संदलपुर क्षेत्र की हवासपुर सीएचसी समेत 19 केंद्रों पर शाम तक 1040 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. महेश नाथ ने टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वैक्सीनेशन करने के निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिए। उन्होंने लोगों को मास्क लगाने का तरीका सिखाकर घर से बाहर जाने पर अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह झींझक सीएचसी सहित क्षेत्र के खमहैला, पिलख, कुदौली, राजपुर समेत 13 जगहों पर लगे कैंप में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंचे। अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र में टीकाकरण किया गया है।

वहीं रसूलाबाद सीएचसी सहित क्षेत्र के 21 स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाए गए। कुल 2900 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि कोविड गाइड लाइन के तहत टीकाकरण किया गया। वैक्सीनेशन के नोडल एसीएमओ डॉ. एमके जतारया ने बताया कि सोमवार को जिले भर में 23337 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed