फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People gathered in the bank to withdraw labor allowance, police called to control the crowd

श्रमिक भत्ता निकालने के लिए बैंक में उमड़े लोग, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बुलाई पुलिस

Thu, 13 Jan 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
People gathered in the bank to withdraw labor allowance, police called to control the crowd
राजपुर में बैंक ऑफ बडौदा के बाहर लगी श्रमिकों की भीड़। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। पंजीकृत श्रमिकों के खाते में भरण-पोषण भत्ते की आई राशि निकालने के लिए बुधवार को बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी। इससे अव्यवस्था का माहौल रहा। अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

ई श्रम योजना में पंजीकृत कामगारों के खातों में दो माह के भरण पोषण भत्ते के रूप में एक-एक हजार रुपये भेजे गए हैं। खाते में रुपये आने की जानकारी पर बुधवार को काफी संख्या में लोग बैंक शाखाओं पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इससे राजपुर कस्बे की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं पर लोगों की लाइन लगी रही। बैंक मित्रों के कार्यालय पर भी श्रमिक एकत्र रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ कम होने की वजह से कर्मी सुचारु रूप से काम नहीं कर पाए। यही स्थिति अन्य बैंकों में भी रही। बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक नील कमल मिश्रा ने बताया कि बैंक में स्टाफ का अभाव है। बुधवार को अचानक अधिक भीड़ उमड़ी। इससे ग्राहकों से संयम बरतने का अनुरोध किया गया है।

धनराशि वापस होने की रही अफवाह
ई-श्रम योजना के तहत आए भत्ते को लेकर किसी ने अफवाह फैलाई कि अगर ये रुपये नहीं निकाले गए तो वापस हो जाएंगे। इससे श्रमिक काम छोड़कर बैंक पहुंच गए। अफवाह के चलते ही बैंकों में अव्यवस्था का माहौल हो गया। इससे दूसरे ग्राहकों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed