फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People from the girl's side entered the wedding procession and started dancing; people used sticks to protest.

Kanpur News: लड़की पक्ष के लोग बरात में घुसकर नाचने लगे, विरोध पर चले लाठी-डंडे

Sat, 13 Jul 2024 03:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
People from the girl's side entered the wedding procession and started dancing; people used sticks to protest.
जैनपुर नागर में नगला विशुन गांव से आई थी बरात, पुलिस कार्रवाई में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। लड़की पक्ष के लोग बरात में घुसकर नाचने लगे। विरोध पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल का मेडिकल कराकर कार्रवाई में जुट गई है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में गुरुवार को मनोज कुमार की बेटी की शादी थी। बरात नगला विशुन से जैनपुर नागर गांव में करीब रात 10 बजे पहुंची थी। धूमधाम से डीजे पर गाना बजाने के साथ सभी लोग झूम रहे थे। तभी लड़की पक्ष के कुछ लड़के बरातियों के बीच घुसकर नाचने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ बरातियों ने इसका विरोध किया। इससे नाराज गांव के लड़कों ने बरातियों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें बराती तनु पुत्र सतीश चंद्र बुरी तरह घायल हो गया और उसकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बरात में मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस व यूपी-112 घटनास्थल पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि कुछ लोग शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। घटना की तहरीर लड़के पक्ष ने थाने में दी है। घायल युवक का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed