{"_id":"68af709f08c6c17eae076ba4","slug":"people-from-many-political-parties-are-also-doing-deals-under-the-guise-of-operation-mahakal-kanpur-news-c-12-knp1001-1243611-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऑपरेशन महाकाल की आड़ में कई राजनीतिक दलों के लोग भी कर रहे साैदेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऑपरेशन महाकाल की आड़ में कई राजनीतिक दलों के लोग भी कर रहे साैदेबाजी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। भूमाफिया पर शिकंजा कसने के लिए चल रहे ऑपरेशन महाकाल की आड़ में कई लोग जमीन, दुकान और मकान के मालिकों को डराकर सौदेबाजी कर रहे हैं। इनमें कई राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। कुछ तो पूर्व विधायक भी बताए जा रहे हैं। पुलिस शिकायत आने इन लोगों की संलिप्तता की जांच करने की बात कह रही है।
शहर के कई लोगों ने ऐसी शिकायतें की हैं जिनमें बताया जा रहा है कि उनके पास किसी राजनीतिक दल के नेता का फोन आया। इसमें उनसे कहा गया कि उनके नाम जो जमीन है वह केडीए और राजस्व के कागजातों से मेल नहीं खाती है। यदि इसे ठीक कराना हो तो उनसे संपर्क कर लें। बताया जा रहा है कि वसूली और सौदेबाजी के लिए आ रही ऐसी फोन काॅल से कई लोग परेशान हैं। सूत्रों के अनुसार इन नेताओं का संबंध सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एक-दो दिन में ऐसे लोगों के खिलाफ भी पुलिस के पास शिकायतें पहुंचनी शुरू हो जाएंगी।