फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People from Delhi and Mumbai came to vote for the most expensive club in the country

"देश के सबसे महंगे क्लब" के चुनाव में वोट डालने दिल्ली, मुंबई से आए लोग

Sat, 25 Aug 2018 05:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Aug 2018 05:14 PM IST
सार

- सात डायरेक्टरों के चयन के लिए शुरू हुआ तीन दिवसीय चुनाव
- पहले दिन 748 पड़े वोट, आज और कल भी वोटिंग, 27 को गिनती

विज्ञापन
People from Delhi and Mumbai came to vote for the most expensive club in the country
कानपुर क्लब चुनाव

विस्तार

देश के सबसे महंगे क्लबों मेें शुमार कानपुर क्लब में इन दिनों डायरेक्टरों के चुनाव चल रहे हैं। क्लब में वोटिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। यहां वोट डालने के लिए  मुंबई और दिल्ली से भी लोग आए। 
विज्ञापन


दोपहर दो बजे से शुरू हुई वोटिंग रात 10 बजे तक चली। पहले दिन 748 वोट पड़े। सात डायरेक्टर के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए कोई मुंबई से वोट डालने आया तो कोई दिल्ली से। वोटिंग अभी 25 और 26 को भी होगी। वोट दोपहर दो बजे से 10 बजे तक ही डाले जाएंगे। 27 अगस्त को गिनती होगी। सबसे अधिक वोट पाने वाले सात लोगों को डायरेक्टर चुना जाएगा। 
विज्ञापन


वोटिंग के लिए सुबह 10 बजे से सदस्यों का प्रवेश शुरू हो गया था। बैडमिंटन कोर्ट में सदस्यता कार्ड को पंच करने के बाद आगे प्रवेश दिया गया। इसके बाद सदस्यों ने अपना नो ड्यूज बनवाया। फिर दोपहर दो बजे से केवलरी लॉन में वोटिंग के लिए प्रवेश शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

People from Delhi and Mumbai came to vote for the most expensive club in the country
कानपुर क्लब चुनाव में वोट डालकर आते क्लब सदस्य - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती दो घंटे में चार बजे तक कुल 150 वोट पड़े थे। इसके बाद साढ़े सात बजे तक कुल 300 वोट पड़े थे। वोटिंग स्क्रूटनी कमेटी के जसविंदर सिंह रिक्की स्याल, मन्नू अग्रवाल, रुपिंदर सिंह छत्रवाल, सेना के ब्रिगेडियर नवीन सिंह तथा एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शरद श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुई। 

पिता के लिए वोट डालने मुंबई से आए आयकर अधिकारी
आयकर विभाग मुंबई में कार्यरत राघव गुप्ता भी वोट डालने क्लब पहुंचे। उनके पिता संजय गुप्ता भी चुनाव मैदान में हैं। राघव ने बताया कि वे गुरुवार को ही मुंबई से शहर पहुंचे हैं। वे खासकर वोट डालने के लिए ही आए हैं। इसी तरह मुंबई से ही दीपक कोठारी, राजस्थान से तिलकराज शर्मा, अनंत कुमार मिश्रा ने भी दिल्ली से यहां आकर वोट डाला। 

People from Delhi and Mumbai came to vote for the most expensive club in the country
कानपुर क्लब चुनाव - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2014 में चुनाव में 2112 वोट पड़े थे
मई 2014 में जब चुनाव हुआ था तब क्लब में करीब 3000 सदस्य थे। तब कुल 2112 वोट पड़े थे। इसमें सबसे अधिक वोट रमन भल्ला को मिले थे। रमन भल्ला श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड के उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह लाडी के पुत्र और स्व. हरवंश सिंह भल्ला के पौत्र हैं। 

ये प्रत्याशी मैदान में 
तनवीर सिंह, आशीष मेहरोत्रा, श्रीगोपाल तुलस्यान, राघवेंद्र चंद्र सेठ, कमल किशोर चांडक, हरपिंदर सिंह छत्रवाल, मीतू रोहतगी, एमजेडयू सिद्दीकी, संजय बहरानी, सुशील जैन, ऋषि कत्याल, उत्कर्ष गोयल व संजय गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed