{"_id":"613fa8078ebc3ebd897eee23","slug":"people-forgot-corona-protocol-in-vaccination-social-distance-was-not-followed-even-in-hospital-akbarpur-news-knp65201165","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में लोग भूले कोरोना प्रोटोकॉल, अस्पताल में भी सामाजिक दूरी का नहीं किया पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में लोग भूले कोरोना प्रोटोकॉल, अस्पताल में भी सामाजिक दूरी का नहीं किया पालन
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद सीएचसी में वैक्सीन लगवाने के लिए बिना मास्क के लाइन में खड़े लोग। (संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद/पुखरायां। कोरोना से बचाव के लिए अब वैक्सीन लगवाने के प्रति लोग सजग हो गए हैं। सोमवार को रसूलाबाद सीएचसी के दो बूथों पर वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने लाइन लगवाई इसके बाद एक एक कर लोगों को टीका लग सका।
कुल नौ बूथों पर 18 सौ लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, पुखरायां में अमरौधा व मलासा ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाकर 2558 लोगों के टीके लगाए गए।सीएचसी में वैक्सीनेशन के लिए दो बूथ बनाए गए। वहीं सात बूथ अन्य स्थानों पर बनाए गए।
सीएचसी के मैटरनिटी विंग के वैक्सीनेशन कक्ष में टीका लगवाने के लिए सोमवार को भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने कोविड प्रोटोकाल का भी ध्यान नहीं रखा। बिना मास्क के लोग एक दूसरे के नजदीक खड़े हो गए। पहले टीका लगवाने को लेकर धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक की सूचना पर एसडीएम अंजू वर्मा ने पुलिस बल भेजा। पुलिस ने लाइन लगवाई। इसके बाद क्रम से लोगों को टीका लगाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार को नौ स्थानों पर टीकाकरण किया गया।
क्षेत्र के सरैंया, गोपालपुर, तालुका, मल्हपुर, जिंदानिवादा, दांती, सिठऊपुरवा में दो-दो सौ लोगों को टीका लगा। सीएचसी के दो बूथ पर 400 लोगों का टीकाकरण किया गया। उधर, पुखरायां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप सचान ने बताया कि अस्पताल में 201 लोगों के टीका लगाया गया है।
अमरौधा ब्लॉक के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि क्षेत्र में लगे कैंपों में 1164 लोगों के टीका लगाया गया है। देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सीएचसी सहित अन्य जगहों पर लगे कैंप में 1193 लोगों के टीका लगाया गया है। (संवाद)

कानपुर के रसूलाबाद मैटरनिटी विंग में बुजुर्ग को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR