फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People created ruckus at Derapur substation due to power shortage

Kanpur News: बिजली किल्लत पर डेरापुर उपकेंद्र पहुंच लोगों ने किया हो-हल्ला

Wed, 27 May 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 27 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
People created ruckus at Derapur substation due to power shortage
कानपुर देहात/डेरापुर। गर्मी में लोग बिजली की किल्लत से परेशान हैं। मंगलवार को कई गांवों के लोग उपकेंद्र पहुंचे। जेई के कार्यालय में तालाबंद मिला तो लोगों ने हो-हल्ला कर नारेबाजी की। मौजूद कर्मियों के समझाने पर लोग शांत हुए और लौट गए।
विज्ञापन


डेरापुर ग्रामीण उपकेंद्र से सनिहापुर ब्रह्मणान, सनिहापुर अहिरान, मौजपुर और शेरपुर गांव में बिजली आपूर्ति होती है। फुंके ट्रांसफार्मर न बदलने और अन्य फॉल्ट से बिजली गुल रहने पर नाराज लोग मंगलवार सुबह 11:30 बजे उपकेंद्र पहुंचे और विरोध जताया। जेई कार्यालय में ताला लटका मिलने पर ग्रामीणों ने हो हल्ला शुरू कर नारेबाजी की। उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सुधीर कुमार, अवध तिवारी, शिवकुमार, जगदीश फौजी नरेंद्र आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर कई दिन से फुंके हैं और बिजली आपूर्ति बाधित है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जेई कार्यालय में ताला बंद मिला। बता दें कि बीते बुधवार को उरसान-निम्दापुर फीडर से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंच कर हो हल्ला कर नारेबाजी की थी। जेई के नहीं मिलने पर लोगों ने एसडीएम से शिकायत की थी। जेई आरएस वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है। टीम भेजकर खामी दूर कराई जाएगी। एसडीओ विवेक पांडेय ने बताया कि जेई की लापरवाही से बिजली समस्याएं बढ़ गई हैं। जेई का मई का वेतन रोका गया है। उन्हें हटाने की संस्तुति की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................................
ट्रांसफार्मर में खराबी से ढ़ाई घंटे गुल रही बिजली





डेरापुर। श्यामनगर में लगे ट्रांसफार्मर में खराबी होने पर सोमवार रात करीब ढ़ाई घंटे बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में करीब 10 हजार आबादी को परेशान होना पड़ा। श्यामनगर में लगे ट्रांसफार्मर में सोमवार रात करीब नौ बजे खराबी हो गई। इसके बाद पूरे नगर की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब ढ़ाई घंटे बिजली गुल रही। इन्वर्टर दगा दे गए जबकि उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। कई परिवार छत पर टहलकर या फिर खुले में बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली कर्मियों ने खामी दूर की तब देर रात 11:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति सामान्य करा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed