फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   people are preparation for trounced

‘मुलायम के लोग’ ऐसे कर रहे समाजवादी पार्टी की फजीहत की तैयारी

Thu, 02 Feb 2017 01:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 02 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
people are preparation for trounced
डेमो पिक
शिवपाल सिंह यादव के नई पार्टी बनाने के एलान के साथ ‘मुलायम के लोग’ संगठन के इटावा चौगुर्जी कार्यालय में सरगर्मी बढ़ गई है। ये शिवपाल की चुनावी रणनीति का वार रूम बन गया है। सपा से त्यागपत्र देने वाले और अन्य शिवपाल समर्थक सुबह से शाम तक यहां अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं। इस पर मंथन के बाद आगे की रणनीति तय की जाती है। 
विज्ञापन


सपा में मुलायम के लोग संगठन सीएम अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 17 जनवरी को अस्तित्व में आया। जिलाध्यक्ष की कमान गोपाल यादव के हाथ में पहुंचने के बाद शिवपाल समर्थक  सुनील यादव ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 26 जनवरी को टिकट कटने से नाराज सिटिंग एमएलए रघुराज सिह शाक्य ने सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजय भदौरिया, दीपक भदौरिया, संजय शुक्ला सहित कई पदाधिकारियों के साथ सपा से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन


ये लोग मुलायम के लोग कार्यालय में बैठने लगे। 27 जनवरी को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इस कार्यालय में पहुंचकर सपा से त्यागपत्र देने वालों का दर्द बांटा। इसके बाद ये साफ हो गया कि ये कार्यालय कहीं न कहीं अखिलेश के प्रत्याशियाें के विरोध का केंद्र बनेगा। मंगलवार को  प्रदर्शनी पंडाल में नामांकन सभा में शिवपाल ने चुनाव बाद नई पाटी बनाने का एलान कर दिया। इसके बाद इस कार्यालय की गतिविधियां बढ़ गईं। वर्तमान चुनाव की गतिविधियों को संचालित करने के लिए मुलायम के लोग कार्यालय शिवपाल समर्थकों के लिए वार रूम बन गया है। कार्यालय में रखी सपा मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर ही कार्यकर्ताओं के लिए अहम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed