{"_id":"67d1e0497d6ea727990cbb16","slug":"people-are-fed-up-with-bjps-policies-shivpal-etawa-news-c-216-1-etw1002-122688-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है जनता : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है जनता : शिवपाल
Thu, 13 Mar 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार से लोग तंग आ चुके हैं। तहसील से लेकर पुलिस थानों तक में भ्रष्टाचार है। ऐसा कोई सरकारी दफ्तर नहीं, जहां पैसे का खेल न चल रहा हो। लोगों के काम बिना रिश्वत दिए नहीं हाे रहे हैं।
कस्बे में मार्बल स्टोर के उद्घाटन में पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महंगाई चरम पर है। लोगों के लिए अच्छा खाना जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। समाजवादी सरकार में ऐसा नहीं था। यहां पर आयोजित होली मिलन समारोह में भी वह शामिल हुए। लोकगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान दिबियापुर सपा विधायक प्रदीप यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, ध्रुव कुमार यादव चीनी, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।