{"_id":"6306696ad231d64ccc3b78c2","slug":"people-appealed-to-yogi-ji-to-save-him-from-diarrhea-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लोगों ने योगी जी से लगाई डायरिया से बचाने की गुहार, जूही में जगह-जगह चस्पा किए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लोगों ने योगी जी से लगाई डायरिया से बचाने की गुहार, जूही में जगह-जगह चस्पा किए पोस्टर
Wed, 24 Aug 2022 11:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:40 PM IST
सार
महानगर में डायरिया और वायरल फीवर का प्रकोप अब नए क्षेत्रों में फैलने लगा है। जूही क्षेत्र में फैली गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों ने बुधवार को योगी जी डायरिया से बचाओ के पोस्टर लगाए।
विज्ञापन
चस्पा किए गए पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बारादेवी चौराहे के बाद मुख्य सीवर लाइन चोक होने से जूही के बाथम का हाता में एक सप्ताह से सीवर भराव हो गया। लोगों ने योगी जी डायरिया से बचाओ, लिखा पोस्ट चस्पा कर दिया। सीवर भराव की सूचना पर बुधवार को बारादेवी चौराहा के पास सीवर चैंबर में जेटिंग मशीन से सफाई करवा दिया।
विज्ञापन
इससे सीवर भराव समाप्त हो गया,दजिसके बाद पार्षद सुनील कनौजिया ने सफाई कर्मियों से सफाई कराकर चूना का छिड़काव कराया। जोन तीन जलकल एई अजीत यादव ने बताया कि जूही हमीरपुर रोड में एक सप्ताह पहले सीवर लाइन लीकेज हो गई थी। इससे सडक धंस गई थी।
विज्ञापन
साथ ही, सीवर लाइन चोक हो गई थी, जिसके कारण जूही के कई मोहल्लों में सीवर भराव हो गया था। बुधवार को सीवर लाइन की सफाई करा दी गई है। बता दें कि लोगों को कहना है कि बीते दो महीने से नालों की सफाई नहीं हुई है। नाली में बह रहा सीवर ओवरफ्लो हो रहा है, जिसके कारण बीमारियां फैल रहीं हैं।
विज्ञापन