फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pensioners should also get the benefit of the Eighth Pay Commission

Kanpur News: पेंशनरों को भी मिले आठवें वेतन आयोग का लाभ

Sun, 08 Mar 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Pensioners should also get the benefit of the Eighth Pay Commission
कानपुर। पेंशनर फोरम के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला की अगुवाई में पेंशनरों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दलजीत सिंह से मिलकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें आठवें वेतन आयोग में लिए गए निर्णय में पेंशनरों को भी शामिल करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों में यह आशंका है कि उन्हें इस लाभ से वंचित किया जा सकता है। इसके अलावा 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को वेतन व पेंशन में शामिल करने, सभी पेंशनरों को आयकर से मुक्त करने और कोशियारी कमेटी की सिफारिशों के अनुसार ईपीएस 95 के सेवानिवृत्त कर्मियों को 7,500 रुपये पेंशन और महंगाई भत्ता देने की मांग की। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों के कोरोना काल से पूर्व रेलवे व अन्य छूटों को बहाल करने, 65 वर्ष की आयु में पांच, 70 वर्ष में 10, 75 वर्ष में 15 और 80 वर्ष में 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन बढ़ाने वाले आदेश पर पुनर्विचार करने और पुरानी पेंशन बहाल करने का अनुरोध किया। आईआईटी के सेवानिवृत्त कर्मियों को भी सीजीएचएस की सुविधा देने की मांग उठाई गई। मौके पर आनंद अवस्थी, बीएल गुलबिया, सत्य नारायण, भानु प्रकाश निगम, आरपी शुक्ल, आरपीएस श्रीवास्तव, एचएन तिवारी, विनय प्रकाश उपाध्याय, शिव शंकर और आनंद सिंह मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed