फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Peace Committee Meeting Held in Maharajpur Ahead of Barawafat, Police Issue Strict Instructions

कानपुर: बारावफात को लेकर महाराजपुर थाने में पीस कमेटी बैठक, जुलूस को लेकर सख्त निर्देश

Tue, 25 Aug 2026 02:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 02:49 PM IST
सार

बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार दोपहर महाराजपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने की। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Peace Committee Meeting Held in Maharajpur Ahead of Barawafat, Police Issue Strict Instructions
महाराजपुर थाने में पीस कमेटी बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

एडीसीपी पूर्वी ने कहा कि बारावफात का पर्व शासन की गाइडलाइन और निर्धारित नियमों के अनुसार ही मनाया जाए। जुलूस निर्धारित मार्ग और तय समय के अनुसार निकाला जाए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर नजर रखने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह, महाराजपुर थाना पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed