फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PCS Preliminary Exam Today... Admit Card, Aadhar Card, and Black Point Pen Mandatory

Kanpur News: पीसीएस प्री परीक्षा आज... प्रवेश पत्र, आधार कार्ड के साथ ब्लैक पॉइंट पेन अनिवार्य

Sun, 12 Oct 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
PCS Preliminary Exam Today... Admit Card, Aadhar Card, and Black Point Pen Mandatory
कानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी। परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, ब्लैक पाॅइंट पेन और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने बताया कि जिले में कुल 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें सरकारी और एडेड विद्यालय शामिल हैं। कुल 17,688 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा दे सकते हैं। प्रथम पाली सुबह 09:30 से 11:30 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन



प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक सह-केंद्र व्यवस्थापक तैनात किया गया है। इसके अलावा 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी जिलों से बुलाए गए हैं। परीक्षा पर्यवेक्षण के लिए आयोग ने विवेक कुमार श्रीवास्तव को समन्वयक पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दिव्यांग अभ्यर्थियों को 40 मिनट का समय अतिरिक्त
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा में बायोमीट्रिक और आयरिश स्कैनिंग एक अधिकृत बाहरी संस्था की ओर से की जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 2 घंटे की परीक्षा में 40 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर किसी भी शैक्षिक स्तर के स्क्राइब की सुविधा दी जाएगी।


परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश व्यवस्था, बिजली और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर क्लॉक रूम बनाया गया है, जहां अभ्यर्थी अपना बैग और मोबाइल आदि जमा कर सकते हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ईयरफोन, स्मार्टवॉच, नोट्स या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed