फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PCS exam tomorrow, 10 special trains will run from Central

Kanpur News: पीसीएस परीक्षा कल, सेंट्रल से चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें

Sat, 11 Oct 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
PCS exam tomorrow, 10 special trains will run from Central
कानपुर। पीसीएस की प्री परीक्षा 12 अक्तूबर को है। इसके लिए कानपुर में 39 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 17,688 परीक्षार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। इसके साथ ही सहायक वन संरक्षक-क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा की प्रारंभिक परीक्षा भी है। इसे लेकर रेलवे तैयारी में जुटा है। सेंट्रल से 10 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को गाजियाबाद, लखनऊ, प्रयागराज और झांसी से एक-एक स्पेशल ट्रेन तो कानपुर सेंट्रल पर चारों दिशाओं में आने-जाने के लिए दस मेमू रैक रिजर्व कर लिए गए हैं। इस दाैरान जिस रूट पर भीड़ बढ़ेगी उस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि 12 क्यूआरटी बनाई गई हैं जो 11 से 13 अक्तूबर तड़के तक सक्रिय रहेंगी। रस्सा टीमें भी अलग-अलग प्लेटफार्मों पर 11 अक्तूबर की शाम से सक्रिय हो जाएंगी। सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। प्लेटफार्मों के सिपाहियों से कंट्रोल रूम की टीमें समन्वय बनाए रहेंगी। इसके अलावा, रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों की भीड़ को शनिवार की रात रुकवाने के लिए सैलून साइडिंग और प्लेटफार्म नंबर-10 पर होल्डिंग एरिया तय कर दिया है। यहां रात को परीक्षार्थी रुक सकेंगे। उन्हें शिफ्टवार आराम कराने की योजना बनी है। साथ ही रोडवेज प्रबंधन 12 अक्तूबर की सुबह छह बजे से घंटाघर साइड से सिटी व ई-बसों का संचालन शुरू कर देगा। इससे परीक्षार्थियों को केंद्रों तक जाने-आने में सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed