{"_id":"61a14109f3372b120f10807d","slug":"pcf-and-pcu-sluggish-in-paddy-procurement-food-department-ahead-4323-mt-of-paddy-procured-akbarpur-news-knp666259096","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में पीसीएफ व पीसीयू सुस्त, खाद्य विभाग आगे, 4323 एमटी धान की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में पीसीएफ व पीसीयू सुस्त, खाद्य विभाग आगे, 4323 एमटी धान की हुई खरीद
विज्ञापन
अकबरपुर क्रय केंद्र पर धान साफ करते पल्लेदार। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। धान की सरकारी खरीद में पीसीएफ व पीसीयू क्रय एजेंसियां सुस्त हैं। हालात ये हैं कि दोनों क्रय एजेंसियों के तीस क्रय केंद्र हैं लेकिन केवल 147 किसानों से ही धान की खरीद की जा सकी है। वहीं खाद्य विभाग ने पंद्रह क्रय केंद्र में ही 504 किसानों से धान की खरीद की है।
जिले में धान की खरीद के लिए छह क्रय एजेंसियों के 54 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक क्रय केंद्र पीसीयू के हैं लेकिन खरीद की रफ्तार सुस्त है। पीसीएफ के 14 क्रय केंद्र हैं। वहीं पीसीयू के 16 क्रय केंद्र हैं। पीसीएफ ने 57 किसानों से 244 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। जबकि पीसीयू ने 90 किसानों से 561 मीट्रिक टन धान खरीदा है।
खाद्य विभाग ने 504 किसानों से 3037 मीट्रिक टन धान खरीदा लिया है। एफसीआई का एक क्रय केंद्र है। यहां 13 किसानों से 43 मीट्रिक टन और यूपीएसएस के छह क्रय केंद्रों पर 62 किसानों से 432 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है।
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति के एक क्रय केंद्र पर दो किसानों से चार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक 728 किसानों से 4323 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। अब किसान धान लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। अगले सप्ताह खरीद तेज होने की उम्मीद है।
तीन केंद्रों पर धान खरीद की नहीं हुई बोहनी
पीसीएफ के एक व पीसीयू के दो क्रय केंद्रों पर धान खरीद की बोहनी नहीं हुई है। हालांकि अफसर जल्द ही इन क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू कराने की बात कह रहे हैं। जिले में 54 क्रय केंद्र बने हैं। इसमें से पीसीएफ के सिठऊमताना व पीसीयू के भेवान व प्रयागपुर क्रय केंद्रों पर धान खरीद की बोहनी नहीं हो सकी है।