फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Paving the way for the state's first tool room

शहर में प्रदेश के पहले टूल रूम का रास्ता साफ

Wed, 09 Dec 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 09 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for the state's first tool room
महानगर सहित प्रदेश की सभी औद्योगिक इकाइयों में प्रशिक्षित कामगार की समस्या दूर होने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को दिल्ली में प्रदेश के पहले टूल रूम के लिए केंद्रीय कपड़ा और सूक्ष्म लघु, मध्यम उद्योग मंत्रालय के बीच अनुबंध हुआ।
विज्ञापन


स्थानीय सांसद मुरली मनोहर जोशी की उपस्थिति में केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के साथ मंत्रालय के सचिवों ने अनुबंध पत्र पर साइन किया।
विज्ञापन


टूल रूम कानपुर के सबसे पुराने म्योर मिल परिसर के 80 एकड़ के दायरे में स्थापित होगा। टूल रूम की स्थापना से प्रदेश की सभी औद्योगिक इकाइयों को प्रशिक्षित कामगार मिलने लगेंगे। इसका नतीजा यह होगा कि औद्योगिक इकाइयों में कम समय में अधिक उत्पादन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले सांसद जोशी ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखकर इस मामले में आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की बात कही थी। डॉ. जोशी के पत्र को आधार बनाकर कपड़ा और लघु, मध्यम उद्योग मंत्रालय ने यह अनुबंध पत्र साइन किया है। इससे प्रदेश में एक लाख से अधिक और जनपद की साढ़े सात हजार औद्योगिक इकाइयों को सीधे फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed