फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Paving the way for multi-storied parking in parade

परेड में मल्टीस्टोरी पार्किंग का रास्ता साफ

Tue, 12 Jan 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 12 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for multi-storied parking in parade
परेड मुर्गा मार्केट खाली कराने के विरोध में दायर याचिका हाईकोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी। इससे वहां मल्टीस्टोरी पार्किंग और कामर्शियल कांप्लेक्स निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल नवीन मार्केट के सुंदरीकरण और परेड मुर्गा मार्केट स्थल पर मल्टीस्टोरी पार्किंग व कामर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण होना है।
विज्ञापन


मुर्गा मार्केट खाली न होने की वजह से मल्टीस्टोरी पार्किंग एवं कामर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। दुकानदार हाईकोर्ट चले गए। दुकानदारों की तरफ से अब्दुल माबूद की ओर से दावा किया गया कि उक्त जमीन वक्फ की संपत्ति है।
विज्ञापन


दुकानदारों को न हटाया जाए, यदि हटाएं तो वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं। केडीए के संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। दूसरी ओर इस जमीन पर वक्फ बोर्ड की आपत्ति पर भी डीएम की ओर से जवाब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जनवरी को सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भेजे गए जवाब में कहा गया है कि मुर्गा मार्केट की जमीन नजूल की संपत्ति है। वक्फ से संबंधित कोई रिकार्ड नहीं है। उक्त प्लाट 25 जुलाई 1911 से सप्लाई एसोसिएशन लिमिटेड कानपुर के नाम से 30-30 वर्ष में नवीनीकरण की शर्त के साथ 90 वर्षों के लिए पट्टे पर था।


 संपत्ति रजिस्टर में पट्टे के नवीनीकरण की प्रविष्टि नहीं है। प्लाट की लीज डीड पांच जनवरी को निरस्त कर दी गई। अब इसका स्वामित्व राज्य सरकार का है। नजूल संपत्ति रजिस्टर में यह अनावंटित सरकारी जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed