{"_id":"6af62b6c93507e9964019352","slug":"patients-with-high-blood-pressure-or-diabetes-should-exercise-caution-during-a-nirjala-waterless-fast-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1710631-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निर्जला व्रत में बीपी, मधुमेह रोगी बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निर्जला व्रत में बीपी, मधुमेह रोगी बरतें सावधानी
विज्ञापन
कानपुर। छठ पूजा पर महिलाएं आस्था के साथ निर्जला व्रत रखती हैं लेकिन इस दौरान सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। आईएमए की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने व्रत रखने वाली महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बीपी और मधुमेह रोगियों के लिए सावधानियां बरतना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी और शुगर का स्तर असंतुलित होने का खतरा रहता है। इस लिए इंसुलिन और शुगर कम करने वाली दवाएं अपनी मर्जी से बंद या उनकी खुराक में बदलाव न करें। पेशाब बढ़ाने वाली दवाओं के संबंध में चिकित्सक से सलाह लें। लंबे उपवास से कीटोएसिडोसिस हो सकता है। उल्टी, पेट दर्द और अत्यधिक कमजोरी इसके लक्षण हैं। नियमित शुगर की जांच कराएं। केवल एचबीए1सी के आधार पर व्रत की अनुमति नहीं दी जा सकती। शुगर घटने या तबीयत बिगड़ने पर तुरंत व्रत तोड़ दें।
इन्हें नहीं रखना चाहिए निर्जला व्रत
अनियंत्रित डायबिटीज के मरीज।
इंसुलिन या शुगर घटाने वाली विशेष दवाएं लेने वाले।
किडनी की गंभीर समस्या से पीड़ित लोग।
हृदय रोग और अनियंत्रित बीपी के मरीज।
बुजुर्ग और पहले बेहोशी या शुगर कम होने की समस्या झेल चुके लोग।
व्रत से पहले करें तैयारी
व्रत रखने से पहले डॉक्टर से स्वास्थ्य स्थिति पर चर्चा करें।
अस्वस्थ महसूस होने पर व्रत जारी रखने की जिद न करें।
व्रत खोलने पर पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित भोजन करें।