फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   patients run on roof of hospital save lives

जान बचाने के लिए अस्पताल की छत पर भागे मरीज

Sat, 29 Oct 2016 08:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
patients run on roof of hospital save lives
राजावत अस्पताल में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात अकबरपुर के राजावत अस्पताल में शनिवार दोपहर शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग के कारण पूरा अस्पताल धुएं से भर उठा। बचने के लिए तीमारदार और मरीज अस्पताल की छत पर भागने लगे। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।  थोड़ी देर में पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि सभी मरीज, तीमारदार और हास्पिटल स्टाफ को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

फर्श पर लेटे मरीजों से पुलिस ने की पूछताछ

patients run on roof of hospital save lives
छत की फर्श पर लेटे मरीजों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद अस्पताल से बाहर निकले मुसईपुरवा निवासी मरीज कमल सिंह, सिलहौला बुजुर्ग निवासी मरीज संघप्रेमी ने बताया कि वार्ड में धुआं भरने से घुटन का अहसास हुआ। तभी आग की सूचना पर उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। छत की फर्श पर लेटे मरीजों से पुलिस ने  पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझने के बाद नवजात और उसकी मां ने ली राहत की सांस

patients run on roof of hospital save lives
छत की फर्श पर नवजात के साथ लेटी प्रसूता - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में आग लगने के बाद अफरा-तफरी के बीच कुछ मरीज तो बाहर निकलने में कामयाब रहे लेकिन गंभीर मरीज बाहर निकलने का रास्ता न देख सीढ़ी के सहारे छत की ओर जान बचाने के लिए भागे। इस दौरान हाल में आपरेशन से डिलीवरी हुई नवजात और प्रसूता को अस्पताल की छत पर लिटाया गया। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस कर्मी उन्हें नीचे लाए। अग्रिशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में आग बुझाने के पर्याप्त यंत्र नहीं मिले हैं। पूर्व में इसको लेकर कई बार नोटिस दी गई थी। 
विज्ञापन

सड़क किनारे फुटपाथ पर लिटा दिए गए मरीज

patients run on roof of hospital save lives
सड़क किनारे तख्त व बेंचों पर लेटे मरीज - फोटो : अमर उजाला
मरीज लक्ष्मी, अश्वेंद्र, ओम यादव आदि ने बताया कि बीमारी की हालत में वह घंटों सड़क किनारे पड़े रहे। अग्रिशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने एक यंत्र को चलाकर देखा। जो नहीं चला। सभी उपकरण एक्सपायरी डेट के मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed