फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patel Properties and Kanpur Warriors registered victories in CCL T20

Kanpur News: सीसीएल टी-20 में पटेल प्राॅपर्टीज और कानपुर वारियर्स ने दर्ज की जीत

Mon, 13 Apr 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Patel Properties and Kanpur Warriors registered victories in CCL T20
कानपुर। केसीए की ओर से कानपुर क्रिकेट लीग टी-20 (सीसीएल) के पहले मैच में पटेल प्राॅपर्टीज ने जीटीबी वॉरियर्स को तीन विकेट से हरा दिया। दूसरे मैच में कानपुर वारियर्स ने मेटाडोर फोम एकादश को पांच विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

सप्रू मैदान पर खेले गए पहले मैच में जीटीबी वॉरियर्स ने 17.2 ओवर में 123 रन बनाए। टीम से शेख मुश्ताक ने 31, अब्दुल रहमान ने 23, डॉ. चेतन ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में राम सिंह ने चार, विकास भारती और मनिंदर सिंह ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पटेल प्राॅपर्टीज ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें मो. जावेद ने 55, अंकुल चौधरी ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में संतोष गुप्ता व वैभव ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑॅफ द मैच मो. जावेद को चुना गया।
विज्ञापन

इसी तरह, सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में मेटाडोर फोम एकादश ने 20 ओवर में छह विकेट पर 143 रन बनाए। टीम से अमन सेठ ने 33, मिशन गुप्ता ने 30, रिजवान अंसारी ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में आनंद तिवारी और सौरभ गुप्ता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में कानपुर वारियर्स ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें लविश श्रीवास्तव ने 56, धर्मेंद्र यादव ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में संतोष गुप्ता, दिव्यांशु त्रिपाठी ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच लविश श्रीवास्तव को चुना गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रूू, गंगाघाट पालिका परिषद की चेयरमैन कौमुदी पांडे ने किया। इस मौके पर केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह, पीएस नेगी, सौरभ गुप्ता, दिनेश कटियार, अजीत, रिषभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed