फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Passport forgery, Case of making valid passport on fake documents, accused officer transferred, notice issued

पासपोर्ट फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेजों पर वैध पासपोर्ट बनाने का मामला, आरोपी अफसर का तबादला, जारी हुआ नोटिस

Tue, 14 Jun 2022 08:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Jun 2022 08:43 AM IST
सार

फर्जी दस्तावेजों पर वैध पासपोर्ट बनवाने के मामले में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। वहीं, पासपोर्ट अफसर शैलेंद्र सिन्हा को भी केस में आरोपी  बनाया गया था, लेकिन बिना कार्रवाई किए चंडीगढ़ तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन
Passport forgery, Case of making valid passport on fake documents, accused officer transferred, notice issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिये वैध पासपोर्ट बनवाने के खेल में शामिल पासपोर्ट अफसर शैलेंद्र सिन्हा का चंडीगढ़ तबादला हो गया है। अभी तक विभागीय स्तर पर उस पर कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की गई। मामले की जांच कर रहे विभागीय अफसर का भी जालंधर तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन

इधर कर्नलगंज पुलिस ने पासपोर्ट अफसर को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर दिया है। कर्नलगंज पुलिस ने जनवरी में बाबूपुरवा निवासी वसीम अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने खुलासा किया था कि वसीम व उसका गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके जरिये असली पासपोर्ट बनवाता है।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने दानिश और वाराणसी निवासी विपिन गुप्ता को जेल भेजा था। आरोपियों से पूछताछ से मिली जानकारी व सीडीआर समेत अन्य तथ्यों से सामने आया था कि कानपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र में तैनात रहे तत्कालीन पासपोर्ट अफसर शैलेंद्र सिन्हा इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अमर उजाला ने यह भी खुलासा किया था कि 2019 में जब शैलेंद्र सिन्हा की तैनाती कानपुर में थी, तो भी कई पासपोर्ट फर्जीवाड़ा कर बनवाए गए थे। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शैलेंद्र सिन्हा को भी आरोपी बनाया था। पहले उनको क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया था। अब उनका तबादला चंडीगढ़ कर दिया गया है।

बचने की जुगत में आरोपी अफसर
फर्जीवाड़े का खुलासा हुए कई महीने हो गए हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर शैलेंद्र सिन्हा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। डिप्टी पासपोर्ट अफसर यशपाल को विभागीय जांच सौंपी गई थी। मगर अब उनका भी तबादला जालंधर कर दिया गया है। ऐसे में जांच एक तरह से ठप पड़ी है। अफसरों की उस पर मेहरबानी है। बचाने का भी खेल चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed