{"_id":"679e27ec3df336eb9e0d8940","slug":"passengers-of-delhi-jhansi-route-got-stranded-due-to-buses-going-to-prayagraj-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रयागराज बसें जाने से दिल्ली-झांसी रूट के यात्री भटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रयागराज बसें जाने से दिल्ली-झांसी रूट के यात्री भटके
Sat, 01 Feb 2025 07:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 Feb 2025 07:26 PM IST
सार
Kanpur News: महाकुंभ के लिए बीते 24 घंटे में कानपुर से 283 बसें रवाना हुईं। दिल्ली-झांसी रूट के यात्री भटकते रहे।
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ में शनिवार को 24 घंटे में 283 बसें रवाना हुईं। इससे दिल्ली-झांसी रूट की बसों की संख्या कम हो गई। इन रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, शटल बसों के भी प्रयागराज जाने से लोकल यात्रियों को टेंपो-ऑटो का सहारा लेना पड़ा।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि शहर से झकरकटी, चुन्नीगंज और ग्रीन सिटी बस अड्डे से प्रयागराज की बसें उपलब्ध हैं। शनिवार का दिन होने के चलते सुबह से ही विभिन्न रूटों से लौटी बसों को प्रयागराज रवाना किया गया। 450 साधारण, एसी और 50 शटल बसें प्रयागराज भेजी जा रही हैं। प्रयागराज महाकुंभ के लिए बड़ी संख्या में बसों के रवाना होने से अन्य रूटों पर फेरे घट गए। प्रमुख रूप से दिल्ली, आगरा, झांसी, बांदा और लखनऊ रूट के यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक किसी रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसें तत्काल रवाना करने के निर्देश हैं। बसों के महाकुंभ जाने से थोड़ी समस्या जरूर है।