फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Passengers are upset due to the closure of CNG buses, they have to wait for hours.

Kanpur News: सीएनजी बसों के बंद होने से यात्री परेशान, घंटो करना पड़ता इंतजार

Fri, 26 Sep 2025 02:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 02:39 AM IST
सार

रूरा में सीएनजी सिटी बसों की समय सीमा पूरी होने से अधिकांश बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को डग्गामार वाहन व ऑटो से सफर करना पड़ रहा है और उन्हें दोहरा किराया देना पड़ रहा है। ग्रामीणों को घंटों वाहन का इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Passengers are upset due to the closure of CNG buses, they have to wait for hours.

विस्तार

रूरा। नगर से अकबरपुर, रनियां, विजय नगर व फजलगंज तक सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। मार्ग पर चलने वाली सीएनजी बसों में अधिकांश की समय सीमा पूरी हो जाने से खड़ा कर दिया गया है। इससे यात्रियों को डग्गामार वाहन व ऑटो से सफर करना पड़ रहा है और दो गुणा किराया खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए 28 बसें संचालित हो रही थी। इनमें करीब दो महीने पहले समय सीमा पूरी कर चुकी 10 बसों का संचालन बंद कर दिया गया। वहीं एक महीने बीतते ही 15 और बसों को कंडम घोषित कर खड़ा कर दिया गया है। अब रूरा से फजलगंज के बीच मात्र तीन बसें ही चल रही हैं। एक के बाद एक 25 बसे बंद होने से दैनिक यात्रियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। अब रूरा से अकबरपुर आने व अन्य स्थानों को जाने के लिए ऑटो व डग्गामार वाहनों का घंटों खड़े रह कर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी महेश कुमार ने कहा कि सिटी बस से कम किराया लगने के साथ सुरक्षित यात्रा होती थी। समय की भी बचत होती थी। अब गंतव्य तक जाने के लिए घंटो खड़े होकर वाहन का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या कानपुर से रात में वापसी के दौरान होती है। जब ऑटो वाले मनमाना किराया वसूलते हैं। वहीं गजान निवासी अमित कुमार ने बताया कि जैनपुर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सिटी बस बंद होने से बाइक से आना जाना पड़ रहा है। इससे हर महीने दो हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। सिटी बस के एमडी महेश कुमार ने बताया कि बसों की समय सीमा पूरी हो चुकी है। इस कारण बसें बंद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed