{"_id":"5d28aba18ebc3e6ccc03bfde","slug":"passenger-tax-officer-beaten-by-man-in-farrukhabad-rto-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीकर अधिकारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कपड़े फटे नाक से खून निकला डीएम-एसपी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीकर अधिकारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कपड़े फटे नाक से खून निकला डीएम-एसपी पहुंचे
Fri, 12 Jul 2019 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jul 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद यात्री कर अधिकारी को इलाज के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में सीज ओमनी वैन का चालान कोर्ट में न भेजने से गुस्साए लोगों ने पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) को कुर्सी से घसीट कर पीटा। घबराए कर्मचारी काउंटरों की पीछे छिप गए। जानकारी पर डीएम व एसपी पुलिस बल के साथ कार्यालय पहुंचे। घायल पीटीओ का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
पीटीओ ने घटना में शामिल चार लोगों के नाम बताए हैं। 10 जुलाई को पीटीओ वीके आनंद ने बघार नाले के पास एक वैन पकड़ी थी। वैन बगैर परमिट के स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। पीटीओ ने उसे सीज कर दिया था। शुक्रवार को कुछ युवक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पीटीओ से कहा कि 40 गाड़ियों के चालान कोर्ट में भेज दिए गए हैं लेकिन वैन का चालान नहीं भेजा गया।

घटना के बाद जानाकरी लेती डीएम मोनिका रानी एवं एसपी अनिल मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
इसको भेज दिया जाए तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करा लेंगे। पीटीओ ने चालान भेजने से इनकार कर दिया। इसको लेकर उनका युवकों से विवाद होने लगा। दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। तभी युवकों के अन्य 20-25 साथी वहां आ गए और पीटीओ वीके आनंद को कुर्सी से घसीट कर लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यालय परिसर में पीटीओ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
बचाने का प्रयास करने वाले कर्मचारियों को भी पीटा गया। इससे भयभीत कर्मचारी काउंटरों के पीछे छिप गए। मारपीट में पीटीओ के कपड़े फट गए, उनकी नाक से खून निकल आया और आंखें लाल हो गईं। युवक वहां से चले गए। तभी तीन पुलिस कर्मी कार्यालय गेट पर आ गए। वह अंदर घुसने लगे, तभी युवक दोबारा लौट आए और पुलिस कर्मियों के सामने ही पीटीओ की दोबारा पीटा गया।

इसके बाद सभी चले गए। घटना का पता चलने पर डीएम मोनिका रानी, एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह भी पुलिस बल के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों व पीटीओ से पूरे प्रकरण की जानकारी की। पीटीओ ने मारपीट करने वाले चार युवकों के नाम उजागर करते हुए 20-25 लोग अज्ञात बताए।
इसमें तीन युवकों के कार्यालय के बाहर बैठकर दलाली करने की बात कही। डीएम, एएसपी घायल पीटीओ वीके आनंद को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे और उनका मेडिकल कराया। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि पीटीओ का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़वाया जाएगा।