जब मौत के मुंह में जाते जाते बची जान
कानपुर के झीझक रेलवे स्टेशन पर टूंडला पैसेंजर रवाना होने वाली थी। ट्रेन ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ना शुरू किया। तभी अचानक स्टेशन पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और एक कोच की तरफ भागने लगे। भीड़ ने जोर-जोर से चिल्ला कर और हाथों से इशारा करते हुए ट्रेन रोकने के लिए कहा। लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। बाद में मामला पता चला।