फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Passenger bus overturned in Fatehpur, uncontrollably collided with the divider, people came out by breaking th

फतेहपुर में यात्री बस पलटी: दिल्ली से जा रही थी बनारस, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, लोग बोले- लगा सब खत्म

Fri, 26 May 2023 11:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 May 2023 11:30 AM IST
सार

Fatehpur Accident: दिल्ली से बनारस जा रही बस सुबह पलट गई थी, जिसमें 44 यात्री सवार थे। सभी को सकुशल दूसरी बस में बैठा दिया गया है। कोई भी हताहत नहीं है। यात्री घटना के बाद डरे सहमे थे,  जिनको समझा कर दूसरी जगह बैठाया गया था। 

विज्ञापन
Passenger bus overturned in Fatehpur, uncontrollably collided with the divider, people came out by breaking th
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना हईइवे पर तड़के सुबह यात्रियों से भरी बस पलट गई। यात्री किसी तरह इमरजेंसी खिड़की को तोड़कर बाहर निकले। बस नई दिल्ली से बनारस जा रही थी। घटना के बाद सभी यात्री डरे सहमें रहे। मौके पर पहुंची थरियांव पुलिस ने यात्रियों की मदद कर दूसरी बस में बैठाया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उसरैना हाईवे पर सुबह करीब चार बजकर 30 मिनट पर गोला बस सर्विस में 44 यात्री सवार होकर बनारस जा रहे थे। तभी उसी लेन से एक ट्रक आ गया। ट्रक को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर बस को डिवाइडर की तरफ लाया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे बस सड़क पर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। किसी तरह बस की इमरजेंसी विंडो तोडकर सभी यात्री बस के बाहर निकले। सूचना पर थरियांव इंस्पेक्टर प्रवीन सिंह घटना स्थल पर पंहुचे, जहां सभी यात्रियों को एक निर्माणाधीन घर में बैठाया गया। मौके पर पुलिस ने एनएचएआई की एम्बुलेंस भी बुला ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री बोले- मानों दूसरा जीवन मिल गया
बनारस जा रही बस जिस तरह पलटी थी। सब राहगीर यही कह रहे थे कि बहुत बड़ा हादसा हुआ होगा। लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। सुबह होने के कारण सारे यात्री सो रहे थे, लेकिन बस पलटने से बस के अंदर हड़कंप मच गया। सारे यात्री एक दूसरे पर पलट गए। बच्चे अपने अभिभावकों से लिपटे हुए थे।

अचानक लगा सब खत्म हो गया
नोएडा से बनारस जा रही सारिका का कहना है कि वह दो बच्चों व नानी को लेकर बनारस विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। अचानक बस पलटने से लगा कि सब कुछ खत्म हो गया। बच्चों का रोना देखकर हाथ-पैर ढीले हो गए। बाबा की अनुकंपा से सब लोग सकुशल है।

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा
दिल्ली से प्रयागराज जा रहे अब्दुल गफ्फार का कहना है कि ड्राइवर की वजह से हादसा हुआ है। ड्राइवर ने यदि होशियारी की होती, तो बस नहीं पलटती। हम लोग सो रहे थे। घटना के समय कुछ पता नहीं क्या हुआ, लेकिन जब बस पलटी, तो लगा सब कुछ खत्म हो गया।

बस में फर्स्ट एड किट तक नहीं थी
दिल्ली से आ रहे बृज मोहन बनारस जा रहे थे। उनका कहना था कि बस में फर्स्ट एड किट तक नहीं थी। कुछ यात्रियों को चोटें भी आई हैं, लेकिन कोई फर्स्ट एड किट नहीं थी। प्राइवेट बस वाले सुविधाओं के नाम पर केवल पैसा वसूलते हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं हैं।

ईश्वर की कृपा से ही बचे
क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बनारस जा रहे बृजेश का कहना है कि कल क्रिकेट प्रतयोगिता के लिए जा रहे थे। बस पलटने से हम लोग पूरी तरह सहम गए थे। ईश्वर ने हम सब को बचा लिया। ड्राइवर ने बताया कि सामने से ट्रक आ रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ है।

दिल्ली से बनारस जा रही बस सुबह पलट गई थी, जिसमें 44 यात्री सवार थे। सभी को सकुशल दूसरी बस में बैठा दिया गया है। कोई भी हताहत नहीं है। यात्री घटना के बाद डरे सहमे थे,  जिनको समझा कर दूसरी जगह बैठाया गया था।  -प्रवीण सिंह, थरियांव एसओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed