फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Parth made masks to stop oxygen wastage

ऑक्सीजन की बर्बादी रोकने के लिए पार्थ ने बनाया मास्क

Mon, 31 May 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Parth made masks to stop oxygen wastage
पुखरायां। कस्बा निवासी पार्थ बंसल ने ऑक्सीजन की बर्बादी रोकने के लिए सिलिंडर में लगाया जाने वाला मास्क बनाया है। इसे चेहरे से हटते ही सिलिंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाएगी। सीडीओ सौम्या पांडेय ने पार्थ बंसल की इस उपलब्धि पर वर्चुअल संवाद करके जानकारी ली और बधाई दी।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि उनकी इस खोज पर नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत प्रतिभा को नई पहचान दिलाई जाएगी। इसके साथ ही पार्थ को कोरोना वारियर्स घोषित करने की बात कही। पार्थ बंसल को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की ओर से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।
विज्ञापन

कस्बे के संदीप बंसल के बेटे पार्थ बंसल ने ऑक्सीजन सिलिंडर में लगाने के लिए नई तकनीक के मास्क का निर्माण किया है। इसकी जानकारी होने पर सीडीओ सौम्या पांडेय ने पार्थ बंसल से वर्चुअल संवाद करके उनकी खोज की जानकारी ली। पार्थ बंसल ने बताया कि ऑक्सीजन की बर्बादी को रोकने के लिए उन्होंने नए मास्क का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मास्क हटाते ही सिलिंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई स्वयं बंद हो जाएगी। जिससे ऑक्सीजन की बर्बादी को रोककर शत प्रतिशत उपयोग किया जा सकेगा। जिस पर सीडीओ ने पार्थ को बधाई देते हुए कानपुर देहात का गौरव बताया। वहीं पिता संदीप बंसल और मां सपना बंसल को भी पुत्र की प्रतिभा को निखारने के लिए बधाई दी। मां को मिशन शक्ति के तहत पुरस्कृत करने की बात कही।
वहीं ऑक्सीजन मास्क निर्माण के लिए शासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की बात कही। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से आविष्कार के संबंध में चर्चा करके विस्तृत फलक प्रदान करने को कहा। सीडीओ ने कहा कि नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत प्रतिभा को नई पहचान दिलाई जाएगी।
कानपुर के आईआईटी के प्रोफेसरों से मदद लेकर बनाए गए उपकरणों में और निखार लाने का प्रयास होगा। बताया कि उनका लक्ष्य है कि जनपद की प्रतिभाओं को निखारा जाए। जिससे वह देश व समाज में अहम योगदान दे सकें। पार्थ बंसल इस समय एमिटी यूनिवर्सिटी से बी-टेक कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।
पार्थ को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिल चुका है पुरस्कार
पार्थ बंसल ने पार्कीशन की बीमारी से पीड़ित दादी सुषमा अग्रवाल के लिए छड़ी का निर्माण किया था। जिसके सहारे वह चल सकती हैं। जिसके लिए 2016 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अब्दुल कलाम नवाचार पुरस्कार दिया था। 2020 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार दिया था।

हैदराबाद में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पार्थ के आविष्कार के कारण कॉलेज में स्थापित अटल टिनकेरिंग लैब को भारत सरकार से 20 लाख का फंड दिया था। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तर प्रदेश की ओर से इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रकाशित किताब में एक चैप्टर पार्थ के आविष्कार का शामिल किया गया। पार्थ को चार बार राष्ट्रीय स्तर और दो बार प्रदेश स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में आमंत्रित किया जा चुकाहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed