फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   part of diplomacy ram gopal akhilesh meet

रामगोपाल संग अखिलेश का पांच घंटे का साथ किसी डिप्लोमेसी का हिस्सा तो नहीं

Fri, 07 Oct 2016 10:59 PM IST
बीरेश कुमार मिश्रा/अमर उजाला, इटावा 
बीरेश कुमार मिश्रा/अमर उजाला, इटावा  Updated Fri, 07 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
part of diplomacy ram gopal akhilesh meet
सीएम अखिलेश यादव व रामगोपाल यादव
सूबे के सबसे बडे़ सियासी परिवार में उठे तूफान के बाद पहली बार जिले के दौरे पर आए सीएम अखिलेश यादव के साथ सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की मौजूदगी के निहितार्थ तलाशे जाते रहे। ऐसा नहीं है किे रामगोपाल यादव और सीएम अखिलेश यादव साथ साथ न रहते हों पर इटावा में ऐसा पहली बार हुआ जब रामगोपाल यादव पुलिस लाइन हैलीपेड पर पहुंचे। इसके  बाद लायन सफारी से लेकर सैफई में समारोह तक 5 घंटे बराबर साथ रहे। हैलीकाप्टर में भी इटावा से सैफई तक उनके साथ ही गए। रामगोपाल का सीएम के साथ हैलीकाप्टर विजिट के मायने अब तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

वहीं सैफई में अंतर्राष्ट्रीय आल वेदर तरणताल के उद्घाटन समारोह में केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव एवं उनके पुत्र पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर को छोड़कर  पूरा परिवार मंच पर सीएम के साथ दिखा। जहां पूरे परिवार की एकजुटता मंच पर दिखी वहीं सीएम ने एक मजे हुए राजनैतिज्ञ की तरह किसी प्रकार की बयानवाजी से अपने को दूर रखा। उनका पूरा फोकस विकास के एजेंडे पर रहा। विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्होंने प्रदेश को विकास के मामले में अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प दोहराने पर सत्ता में वापसी का संकेत दिया। 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed