फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Parshuram procession started with great pomp, flowers rained heavily

Kanpur News: धूमधाम से निकली परशुराम शोभायात्रा, जमकर बरसे फूल

Fri, 10 May 2024 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Parshuram procession started with great pomp, flowers rained heavily
इटावा। ब्राह्मण समाज महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान परशुराम की तृतीय भव्य शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। लोगों ने फूल बरसा कर जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों के भ्रमण के बाद नुमाइश पंडाल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। शाम चार बजे शोभा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई यहां पर भगवान परशुराम व भगवान बिष्णु की प्रथम आरती विधान परिषद सदस्य व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी तथा ब्राह्मण समाज महासभा के संस्थापक सतीश चंद दीक्षित अनपढ़ ने प्रथम आरती उतारी।
विज्ञापन

प्रथम आरती में बबलू महिंद्रा, राजीव चौधरी, अशोक चौबे, संजू चौधरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर दुबे रहे। शोभा यात्रा पक्का बाग तिराहा, तकिया आजाद गान, कटरा सेवाकली, रामगंज चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, हर्ष नगर, बलराम सिंह चौराहा, पक्का तालाब चौराहा, नुमाइश चौराहा होती हुई नुमाइश पंडाल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा में भगवान विष्णु व भगवान परशुराम की झांकियां शामिल रहीं। शहर में जगह-जगह यात्रा का आरती पूजन व पुष्प बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे, किशन दुबे, ऋषिकांत चतुर्वेदी, ओम ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मेजर पांडे, दीपक त्रिपाठी , राम मनोहर दीक्षित, रामकुमार दुबे, सत्य प्रकाश दुबे, एस के दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम तिवारी, राजीव मिश्रा, आशीष दुबे, विवेक दुबे, अवनीश दीक्षित, अनिल चतुर्वेदी, हिमांशु शुक्ला मौजूद रहे।


गोष्ठी का हुआ आयोजन
इकदिल। परशुराम सेवा समिति उप्र के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव पर विचार गोष्ठी हुई। समिति के सभी पदाधिकारियों ने भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। भजन गायक प्रखर गौड़ ने भगवान का भजन सुनाया। संरक्षक हरि प्रकाश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट व प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र देव दुबे, प्रदेश सचिव मुकेश दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल प्रकाश दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष गीतिका तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष अनुभव पांडे, हरीकिशन दीक्षित, धीरज तिवारी, सौरभ दुबे, प्रदीप तिवारी, अंशुल दुबे आदि मौजूद रहे। (संवाद)



नर्मदेश्वर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई
भरथना। मिडिल स्कूल मैदान में स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर से शुक्रवार को परशुराम सेवा समिति भरथना के तत्वाधान में अक्षय तृतीया पर्व पर रुद्रावतार भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ स्थल पर पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा बालूगंज, पुराना भरथना, मंडी समिति मार्ग,गिरधारीपुरा मार्ग,आजाद रोड़ होते हुए मिडिल स्कूल मैदान में पहुंची। विपिन बिहारी दुबे, पवन दुबे,महेश चंद्र शुक्ला,उमाशंकर तिवारी, प्रभाकर तिवारी, राजू दीक्षित, योगेंद्र तिवारी, विनोद तिवारी, अनिल पाठक, गोपाल दीक्षित, मुकेश दीक्षित, अशोक तिवारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed