{"_id":"698e1dbe81ef8639da0c964f","slug":"parents-protested-against-the-schools-failure-to-end-pairing-kanpur-news-c-220-1-ka21001-138316-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्कूल की पेयरिंग समाप्त न होने पर अभिभावकों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्कूल की पेयरिंग समाप्त न होने पर अभिभावकों ने जताया विरोध
Fri, 13 Feb 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। ब्लॉक के मुखमेलपुर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल की पेयरिंग समाप्त न किए जाने पर बच्चों के अभिभावकों ने विरोध जताया है। गुरुवार को बच्चों के साथ विद्यालय पहुंच सभी ने प्रदर्शन कर बीईओ को पत्र सौंप स्कूल की वापसी किए जाने की मांग की है।
करीब सात महीने पर शासन के निर्देश पर बच्चों की संख्या कम होने पर पास के स्कूल के साथ पेयरिंग किए जाने के निर्देश दिए थे। इस पर विरोध जताए जाने के बाद एक किमी से दूर पेयरिंग किए जाने वाले स्कूलों की वापसी किए जाने की बात कही गई। इसके बाद भी कई स्कूल ऐसे हैं जो अभी तक वापस से नहीं शुरू हो सके हैं। दनियांपुर की ग्राम प्रधान माधुरी देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत मजरा मुखमेलपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में 16 बच्चे होने पर दो किमी दूर प्राथमिक स्कूल दनियांपुर व उच्च प्राथमिक स्कूल में 14 बच्चे होने पर उच्च प्राथमिक स्कूल फिरोजापुर में पेयरिंग कर दिया।
उस समय भी अभिभावकों ने विरोध जताया था लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार सुबह अभिभावकों ने स्कूल पहुंच एक बार फिर से बीएसए को संबोधित पत्र बीईओ को सौंपा है। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा स्कूल की पेयरिंग को समाप्त किए जाने संबंधित पत्र प्राप्त हुआ है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। संस्तुति मिलने पर विद्यालय का संचालन शुरू किया जाएगा।