{"_id":"5cd03d56bdec2207476e1eb7","slug":"parent-got-notice-for-decision-in-matter-minor-daughter-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी तय करने पर माता-पिता को मिला नोटिस, ये थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी तय करने पर माता-पिता को मिला नोटिस, ये थी वजह
Mon, 06 May 2019 07:37 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 May 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी 14 वर्षीय किशोरी की शादी तय कर गोद भराई की रस्म अदा की गई। किसी ने इसकी शिकायत रविवार को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कर दी। जिसे संज्ञान में लेकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने किशोरी के माता-पिता को नोटिस भेजकर 14 मई को तलब किया है।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष संजीव गंगवार ने बताया कि किशोरी के माता-पिता को 14 मई को न्यायपीठ में तलब किया गया है। किशोरी के आयु संबंधी प्रमाणपत्र व स्पष्टीकरण मांगा गया है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।