फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Parag Dairy to have trial run during Navratri; milk and curd to be produced soon

Kanpur News: नवरात्र में पराग डेयरी का होगा ट्रायल, जल्द बनेगा दूध, दही

Sat, 20 Sep 2025 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Parag Dairy to have trial run during Navratri; milk and curd to be produced soon
कानपुर। लंबे इंतजार के बाद निराला नगर स्थित पराग डेयरी प्लांट में एक बार फिर से दूध, दही समेत अन्य दुग्ध उत्पादों का उत्पादन शुरू होने जा रहा है। नवरात्र से प्लांट में ट्रायल शुरू हो जाएगा। कंपनी ने परिसर में काम शुरू करवा दिया है। प्लांट की देखरेख के लिए गार्ड तैनात कर दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी अब नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) को सौंपी गई है।
विज्ञापन


निराला नगर स्थित आधुनिक प्लांट का शिलान्यास 12 अप्रैल 2016 को हुआ था। वर्ष 2020 में करीब 166 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट तैयार हुआ था जिसकी क्षमता प्रतिदिन दो लाख लीटर दूध और दो लाख लीटर पाउडर उत्पादन की थी। कर्मचारियों और विभागों की लगभग 26 करोड़ रुपये की बकाया देनदारी के चलते प्लांट शुरू नहीं हो सका। प्रदेश सरकार ने 22 अगस्त 2023 को गोरखपुर, कानपुर, नोएडा, प्रयागराज, आजमगढ़ और मुरादाबाद स्थित पराग प्लांट को 10 साल की लीज पर देने का निर्णय लिया था। अक्टूबर 2023 में निजी कंपनियों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। इसी वर्ष जून में इसे एनडीडीबी कंपनी को हस्तांतरित किया गया था। अब प्लांट को चलाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। पराग डेयरी के जीएम सुनील कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह ट्रायल के बाद उत्पादन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed