फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pappu Chhuri's paper game, Shahnawaz became Raja Mishra and crores were transferred here and there.

Kanpur News: पप्पू छुरी का पेपर गेम, शहनवाज को राजा मिश्रा बना करोड़ों इधर-उधर

Thu, 30 Apr 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pappu Chhuri's paper game, Shahnawaz became Raja Mishra and crores were transferred here and there.
कानपुर। जाजमऊ पुलिस ने फरार टेनरी संचालक महफूज आलम उर्फ पप्पू छुरी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, वसूली समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट में बेटे फैज, साले महताब आलम, उसके बेटे मासूम आलम को भी नामजद किया गया है। जाजमऊ के सरैया बाजार निवासी शहनवाज की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

श्यामनगर में डेढ़ माह पहले बाइक सवार युवकों ने मारपीट के बाद लूट की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस के पहुंचने पर युवक शिकायत से मुकर गए थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच में लूट की बात सही निकली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ताओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने रूपये महफूज आलम के होने की जानकारी दी। पुलिस ने जब महफूज व उसके रिश्तेदारों के 68 खाते खंगाले तो 1600 करोड़ का लेनदेन मिला। इसके बाद से महफूज फरार चल रहा है।
विज्ञापन

इसी बीच जाजमऊ पुलिस को शहनवाज ने तहरीर देकर बताया कि वह किराये का मकान तलाश रहे थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात राम राय की सराय सरैया बाजार में महफूज आलम से हुई। उसने उन्हें किराये का मकान दिलाया। उसमें वह महिला मित्र के साथ रहने लगे। इसी दौरान महफूज ने बीमा कराने का झांसा देकर उनका वोटर आईडी कार्ड ले लिया। आरोप है कि महफूज ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे राजा मिश्रा के नाम से शहनवाज का आधार और पैन कार्ड बना दिया। राजा इंटरप्राइजेज फर्म और जीएसटी नंबर लेकर आईडीबीआई बैंक में खाता खुलवाया। दस्तावेजों और खाते में फोटो उनकी लगी थी। इसमें रुपयों को लेनदेन के लिए उसके हस्ताक्षर जरूरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उन पर हस्ताक्षर का दबाव बनाया। मना करने पर खुद ही राजा मिश्रा के नाम से साइन कराकर ट्रांजेक्शन कराया। विरोध पर महफूज आलम, उसका बेटा, साला व उसका बेटा धमकी दे रहे हैं और साइन करने के लिए दवाब बना रहे हैं। जाजमऊ इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश में दबिश दी जा रही हैं। खाते से कई करोड़ का ट्रांजेक्शन होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed