फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Paper plantation happening in Auraiya district, departments planted lakhs of saplings every year, disappeared from the ground

कागजी पौधरोपण: हर साल लाखों पौधे लगाए, जमीन से हो गए गायब, विभागों की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

Sun, 05 Jun 2022 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Jun 2022 10:02 AM IST
सार

आज पर्यावरण दिवस है और फिर से संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। इस बार भी जिले में एक ही दिन में लाखों पौधे लगाने का दावा किया जाएगा, लेकिन कुछ समय बाद जमीनीं स्तर पर एक भी पौधा नजर नहीं आएगा। 

विज्ञापन
Paper plantation happening in Auraiya district, departments planted lakhs of saplings every year, disappeared from the ground
एसपी कार्यालय के सामने लगाए गए पौधे लापता व ट्रीगार्ड तक ले गया कोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। वन विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे और पौधों की देखभाल करना फिर से भूल जाएंगे। वन समेत अन्य विभागों द्वारा बीते दो सालों में लाखों पौधे लगाए गए, लेकिन इनकी देखरेख सिर्फ कागजों में रही। कई जगह पौध और ट्री गार्ड अस्तित्व में नहीं हैं। यह जमीनीं हकीकत औरैया जिले की है। 

विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर हर साल वन विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत समेत अन्य विभाग लाखों पौधे लगाते हैं। शासन से मिला लक्ष्य एक या दो दिन में कागजों में पूरा करने के बाद अधिकारी उनकी रखरखाव की जिम्मेदारी भूल जाते हैं। 
विज्ञापन

इसी लापरवाही की वजह से सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, डिवाइडर और ग्रीन बेल्ट में लगे पौधे नजर नहीं आते हैं। जबकि कुछ पौधे या तो सूख गए हैं या हल्की सी आंधी आने पर उखड़ जाएंगे, ऐसा लगता है। हालांकि वन विभाग लगातार हरियाली बढ़ने का दावा कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Paper plantation happening in Auraiya district, departments planted lakhs of saplings every year, disappeared from the ground
विकास भवन कार्यालय के बाहर से गायब हुए ट्री गार्ड, लोहे के अंदर बने खतरा - फोटो : अमर उजाला

विभाग के आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2020 में वन विभाग को 12,77,500 पौधे व अन्य विभागों को 13,33,991 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। पिछले साल 2021 में वन विभाग को 14,58,001 व अन्य विभागों को 17,57,241 पौधे लगाने को मिला। 

Paper plantation happening in Auraiya district, departments planted lakhs of saplings every year, disappeared from the ground
नगर पंचायत द्वारा लगाए गए पौधे दिखते तक नहीं - फोटो : अमर उजाला
दोनों साल का लक्ष्य विभाग सिर्फ कागजों में ही पूरा कर सका है, जबकि धरातल में यह पौधे कहां लगे, यह जानकारी शायद अब विभागों को भी नहीं है। इस साल 2022 में पौधे लगाने का लक्ष्य दोनों सालों से अधिक है। इस बार वन विभाग को 30,22,000 व अन्य विभागों को 19,75,000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रभागीय वन विभाग अधिकारी विमल कुमार सिंह का कहना है कि सभी पौधों की देखरेख करना विभाग की जिम्मेदारी है। 
 

Paper plantation happening in Auraiya district, departments planted lakhs of saplings every year, disappeared from the ground
08 पर्यावरण दिवस करीब आते ही याद आया पौधों को पानी देना - फोटो : अमर उजाला
ईओ बोले-कुछ पौधे सूख गए और कुछ मवेशी खा गए 
नगर पंचायत में वन विभाग ने 2200 पौधे पिछले वर्ष लगाने को दिए थे। इसके बाद नगर पंचायत बिधूना के बाबूराम महाविद्यालय के पास, एसडीएम आवास के सामने, चदंरपुर, सुरजपुर शौचालय के पास, नवीन बस्ती, श्मशान घाट, भूमि संख्या 2014 व किशनी रोड़ पर डिवाइडर नगर ,आंबेडकर पार्क समेत 10 जगहों पर अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया था।

Paper plantation happening in Auraiya district, departments planted lakhs of saplings every year, disappeared from the ground
वृक्षारोपण के लिए जमीन में गड्ढे खोदते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान में बाबूराम महाविद्यालय के पास, सीओ आवास, नवीन बस्ती गोशाला के पास और डिवाइडर पर पौधे नहीं है। ईओ निषाद मधुरमय ने बताया कि पौधरोपण करने के बाद कुछ जगहों के पौधे सूख गए और कुछ आवारा जानवर आदि खा गए है। कुछ जगहों पर पौधे लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed