फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Papa would have thrown me out of the property because of the theft in the house.

Kanpur News: पापा संपत्ति से बेदखल कर देते इसलिए घर में की चोरी

Thu, 27 Feb 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Papa would have thrown me out of the property because of the theft in the house.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : पुलिस
कानपुर। मुझे पता चला था कि पापा मुझे संपत्ति से बेदखल कर देंगे। इससे मुझे बहुत गुस्सा आया। इसलिए पिता को सबक सिखाने के इरादे से घर से चोरी करने का प्लान बनाया। पनकी में अपने ही घर से एक करोड़ के जेवर व नकदी चोरी करने वाले कारोबारी के बेटे ने यह बात कबूली है।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को किशोर को उसके दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से माल भी बरामद हुआ है। पनकी निवासी कारोबारी की फजलगंज में कपड़ों पर डाई लगाने क फैक्टरी है। उनके मुताबिक बेटा 10वीं का छात्र है। छह महीने पहले मोहल्ले के भानु, हिमांशु, आर्यन, आयुष्माणी के संपर्क में आया।
विज्ञापन


गलत संगत और गलत हरकतों की वजह से कारोबारी ने उसे संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी दे दी। साथ ही उसे डांट दिया। नाराज नाबालिग ने दोस्तों के साथ मिलकर घर से करीब 21 लाख रुपये की नकदी और करीब 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने सभी को पनकी नहर के पास गिरफ्तार किया है। इनके पास करीब 60 प्रतिशत माल बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को डराने के लिए ऐसा बोला
कारोबारी के मुताबिक बेटे की ऐसी हरकतों के चलते उसे डराने के लिए संपत्ति से बेदखल करने की बात कही थी। इसके लिए अपने वकील मित्र की सलाह ली थी। वकील ने सलाह दी थी कि बेटे से इस तरह बोलो तो शायद सुधर जाए लेकिन वह नहीं सुधरा। बताया कि बेटे ने पहले भी लैपटॉप और मोबाइल फोन बेच दिए थे।

होटल में छिपकर रह रहे थे
पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र के साथ चार साथियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे करीब 60 प्रतिशत माल बरामद हो गया है। यह लोग एक होटल में छिपकर रह रहे थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।

ये माल हुआ था चोरी
21 लाख रुपये नगद, सोने के चार हार, आठ कंगन, 20 अंगूठी, पांच चेन, पांच सेट झुमके, कान के बाले, पांच सेट पायल, 500 ग्राम चांदी के जेवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed