{"_id":"60e555138ebc3e8c0a5970e9","slug":"panki-temple-dispute-report-filed-against-mahant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनकी मंदिर विवाद: महंत पर लगा दानपात्र से रुपये निकालने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज, सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनकी मंदिर विवाद: महंत पर लगा दानपात्र से रुपये निकालने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज, सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू
Wed, 07 Jul 2021 12:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:51 PM IST
सार
बीते गुरुवार को यह विवाद एक बार फिर सबके सामने आ गया जब मंदिर के गर्भ गृह के पास रखे दानपात्र से महंत जितेन्द्र दास के रुपए निकालने का एक वीडियो वायरल किया गया। यह वीडियो मंदिर के दूसरे महंत कृष्णदास ने वायरल किया था।
विज्ञापन
पनकी मंदिर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के पनकी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। मंदिर के महंत जितेंद्र दास के खिलाफ दानपात्र से चोरी और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि 1 जुलाई गुरुवार को पनकी महंत कृष्णदास ने जितेंद्र पर मंदिर के दानपात्र से रुपए चोरी करने का आरोप लगाया था।
उन्होंने सीसीटीवी से एक वीडियो भी वायरल किया था। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। वहीं महंत जितेंद्र दास ने आरोपों को निराधार बताया है। पनकी मंदिर के दोनों महंतों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
बीते गुरुवार को यह विवाद एक बार फिर सबके सामने आ गया जब मंदिर के गर्भ गृह के पास रखे दानपात्र से महंत जितेन्द्र दास के रुपए निकालने का एक वीडियो वायरल किया गया। यह वीडियो मंदिर के दूसरे महंत कृष्णदास ने वायरल किया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मैने ही चोरी करते हुए वीडियो वायरल किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महंत कृष्ण दास ने पनकी थाने में जितेंद्रदास के खिलाफ चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी थी। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर महेंद्र कृष्णदास ने पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से मुलाकात करने के बाद आमरण अनशन की चेतावनी भी प्रशासन को दी थी।
जिस पर एडिशनल सीपी लॉ एंड आर्डर आकाश कुलहरी ने कृष्णदास को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिस पर महंत कृष्णदास ने अपना अनशन भी टाल दिया था। कल्याणपुर एसीपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।