फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panki Brahmin beggar died outside temple bodies lying on the bugs

पनकी मंदिर के बाहर ब्राह्मण भिक्षुक की मौत, लाश पर रेंग रहे थे कीड़े

Thu, 13 Oct 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
Panki Brahmin beggar died outside temple bodies lying on the bugs
भिक्षुक की लाश से आ रही थी दुर्गंध - फोटो : अमर उजाला
पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के बाहर आखिरी सांसें गिन रहे एक ब्राह्मण भिक्षुक ने आखिरकार मंदिर की चौखट पर ही दम तोड़ दिया। मंदिर प्रबंधक और पुलिस चौकी को स्थानीय दुकानदारों ने भिक्षुक की हालत खराब होने की सूचना दी थी लेकिन अफसोस किसी ने भी मौके पर आकर उसे देखने की आवश्यकता नहीं समझी। लाश पर कीड़े पड़ चुके थे दुर्गंध भी आ रही थी।
विज्ञापन

पनकी निवासी विजय मिश्रा की उम्र करीब 58 वर्ष थी। वह भिक्षुक बनकर पनकी मंदिर के बाहर कई सालों से बैठ रहे थे। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से मिलने वाली दक्षिणा और भोजन से ही उनका गुजारा होता था। बुधवार की रात ही विजय की हालत खराब हो गई थी। वह गेट नंबर दो बाहर अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें गिन रहे थे। इसकी सूचना क्षेत्रीय दुकानदारों ने मंदिर के पास बनी पुलिस चौकी और मंदिर प्रशासन को दी लेकिन पूरी रात कोई भी उसे देखने नहीं आया। आज सुबह दुकानदारों ने विजय को देखा गया तो वह मर चुके थे। विजय के शव से दुर्गंध आ रही थी और अंगों पर कीड़े रेंग रहे थे। ब्राह्मण भिक्षुक की इस कदर अवहेलना से मंदिर प्रशासन और क्षेत्रीय पुलिस की संवेदनहीनता खुलकर सामने आ गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed