फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panic spread by air firing in drain dispute

उन्नाव: नाली के विवाद में हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, तीन लोग घायल, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Aug 2020 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Aug 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Panic spread by air firing in drain dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव जिले में मौरावां थानाक्षेत्र के सगौली गांव में जन्म दिन पार्टी से लौट रहे कुछ लोगों पर नाली के विवाद में गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विरोध पर पथराव के साथ हवाई फायरिंग भी की। मारपीट-पथराव में एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने विपक्ष के 6 लोगों के खिलाफ  बलवा, हत्या की कोशिश, मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मौरावां के सगौली गांव निवासी शिवकुमार के बेटे दीपक का रविवार को जन्मदिन था। जिसमें उसने गांव के अशोक सिंह समेत कुछ अन्य लोगों को खाने पर बुलाया था।
विज्ञापन


रात लगभग 9 बजे अशोक सिंह अपने 28 वर्षीय बेटे शिवम के अलावा गांव के शिवकुमार और 12 वर्षीय हिमांशु पुत्र मनोहर के साथ जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहा था। अभी वह पड़ोसी पप्पू के घर के सामने पहुंचा। तभी पप्पू ने नाली विवाद की खुन्नस में परिवार के लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध पर पथराव करने के साथ कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। मारपीट व पथराव में अशोक सिंह पक्ष से उसका 28 वर्षीय बेटा शिवम, शिवकुमार, व 12 वर्षीय हिमांशु पुत्र मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से पप्पू दीपक समेत अन्य को भी चोटें आईं पर वह घटना के बाद फरार हो गए।

पुलिस ने घायलों को सीएचसी मौरावां भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित अशोक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू, दीपक, सुनील, राजू सुधीर व दयाशंकर के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसओ राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि अभी तक एक पक्ष से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर व एसपी रोहन पी कनय ने थाना पहुंचकर घटना की एसओ से जानकारी लेकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed