{"_id":"671e795e39f2f461440a1101","slug":"panel-failed-trains-pulled-out-from-red-signal-etawa-news-c-216-1-etw1002-117386-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पैनल फेल, रेड सिग्नल से निकाली गई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पैनल फेल, रेड सिग्नल से निकाली गई ट्रेनें
Sun, 27 Oct 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
- उदी रेलवे स्टेशन पर पैनल फेल होने से ठप हो गई सिग्नल प्रणाली
- इटावा-भिंड रेलवे लाइन पर ट्रेनों का संचालन ढाई घंटे तक बाधित रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शनिवार रात उदी रेलवे स्टेशन का पेनल फेल हो जाने से इटावा-भिंड रेलवे लाइन पर ट्रेनों का संचालन ढाई घंटे तक बाधित रहा। पैनल फेल होने से इस रेलवे रूट पर सिग्नल व्यवस्था ठप हो गई। ट्रेनें जहां की तहा खड़ी हो गईं।
सिग्नल प्रणाली में अचानक आई इस गड़बड़ी से रेल अधिकारियों में खलबली मच गई। ट्रेनों को लिखित अनुमति देकर, मैन्युअल प्वाइंट बनाकर रेड सिग्नल से पास कराया गया। देर रात इंजीनियरों ने मशक्कत के बाद पेनल को ठीक किया। इसके बाद सिग्नल व्यवस्था सामान्य हो सकी।
शनिवार रात इटावा-भिंड रेलवे लाइन पर स्थित उदी रेलवे स्टेशन पर अचानक ही सिग्नल पेनल में तकनीकी खराबी आ गई। पैनल खराब होने से इस जगह सिग्नल प्रणाली पूरी तरह से ठप हो गई और आने जाने वाली को आगे बढ़ने का सिग्नल नहीं दिया जा सका। सिग्नल न मिलने के चलते 20941 गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस उदी मोड़ स्टेशन के पीछे आकर लगभग साढ़े नौ बजे खड़ी हो गई। यह ट्रेन लगभग दो घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन
यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 26 मिनट की देरी से रात 12 बजकर 56 मिनट पर इटावा जंक्शन पर पहुंची। इसी क्रम में 11903 झांसी- इटावा एक्सप्रेस भी भिण्ड और उदी मोड़ रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी रही। इस ट्रेन को भी रात 12 बजे के बाद मैन्युअल प्वांइट बनाकर रेड सिग्नल से पास किया गया।
इसके चलते यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटा 39 मिनट दरी से रात 1 बजकर 39 मिनट पर इटावा स्टशेन पर पहुंची। इस सब के बीच ट्रेन में सवार यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे के इंजीनियर पेनल में आई खराबी को दूर करने में लगे रहे।