फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat elections will be fought on the issue of ending corruption

भ्रष्टाचार खत्म करने के मुद्दे पर लड़ेंगे पंचायत चुनाव: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

Sun, 18 Oct 2020 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Oct 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections will be fought on the issue of ending corruption
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने तैयारियों पर की चर्चा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने पार्टी कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने और गांवों को विकसित करने के मुद्दे पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को स्थायी सत्ता तभी मिलेगी, जब पंचायत चुनावों में भी पार्टी को बड़ी जीत मिले। संगठन का विस्तार करने के साथ ही हर गांव में भाजपा का एक नेता खड़ा करने की तैयारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव में 80 फीसदी जनता को साथ लेकर भाजपा कार्य करना चाहती है। ताकि हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए अभी से तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में भी ऐसे प्रतिनिधि चुने जाने चाहिए, जो विकास के प्रति सकारात्मक सोच रखते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को सांसद जय प्रकाश ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने की। संचालन पंचायत चुनाव के जिला संयोजक राम बहादुर सिंह ने किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने आभार जताया। जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष, संजय सिंह और राजेश अग्निहोत्री और जिला प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, शिशुपाल सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य की सीटों के संयोजक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed