{"_id":"6052579b8ebc3e59244474af","slug":"panchayat-elections-responsibility-of-very-sensitive-booths-to-dm-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : अति संवेदनशील बूथों की जिम्मेदारी डीएम-एसपी को, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : अति संवेदनशील बूथों की जिम्मेदारी डीएम-एसपी को, ये रही पूरी जानकारी
Thu, 18 Mar 2021 10:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:10 AM IST
सार
- एडीजी भानु भास्कर ने जोन के सभी जिलों के एसपी के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
- अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों का निरीक्षण करने के भी निर्देश
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया है। अतिसंवेदनशील बूथों की जिम्मेदारी एसपी की होगी। प्रशासन की तरफ से ऐसे बूथों की निगरानी खुद जिलाधिकारी करेंगे। इस संबंध में एडीजी जोन भानु भास्कर ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जोन के सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं।
एडीजी ने बताया कि संवदेनशील बूथों पर सीओ और एसडीएम की तैनाती की जाएगी। जो सामान्य बूथ हैं, उन्हें इंस्पेक्टर और तहसीलदार संभालेंगे। एडीजी ने कानपुर डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर समेत अन्य सभी जिलों के एसपी से कहा कि अभी से इन बूथों पर सक्रियता बढ़ा दें।
एक सप्ताह के भीतर निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाए। इसमें कारण स्पष्ट किया जाए कि आखिर अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथ क्यों हैं। कॉन्फ्रेंसिंग मे कानपुर आईजी मोहित अग्रवाल, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद के अलावा झांसी रेंज के ललितपुर, जालौन और झांसी के एसपी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
चुनाव प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई करें
एडीजी ने अफसरों से कहा कि पिछले तीन दशकों का रिकॉर्ड थानेवार तैयार करें। इससे पता चलेगा कि ऐसे अराजक तत्व कौन-कौन हैं, जिन्होंने कभी चुनाव प्रभावित किया है। उन पर पाबंदी की कार्रवाई से लेकर अन्य सख्ती करें। अधिक और जघन्य आपराधिक इतिहास वालों की जमानत रद्द कराएं।