फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panchayat elections: Pradhan contenders 75 thousand, candidates of Zila Panchayat members will be able to spend up to 1.5 lakh

पंचायत चुनाव: प्रधान के दावेदार 75 हजार तो जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी डेढ़ लाख तक खर्च कर सकेंगे

Tue, 05 Jan 2021 12:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 Jan 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Pradhan contenders 75 thousand, candidates of Zila Panchayat members will be able to spend up to 1.5 lakh
पंचायत चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तिथियां भले ही घोषित न हुई हों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोग ने निर्वाचन कार्यालयों को ई-बुक जारी कर दिया है, जिसमें चुनाव लड़ने वालों के लिए दिशा निर्देश हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रधान पद के प्रत्याशी 75 हजार तो जिला पंचायत सदस्य डेढ़ लाख तक खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में प्रचार-प्रसार पर बढ़ते खर्च को देखते हुए आयोग ने प्रत्याशियों को राहत दी है। पंचायत चुनाव में जमानत राशि से लेकर खर्चो में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। निर्वाचन आयोग की ओर से निर्वाचन विभाग को जारी ई बुक में कुछ ऐसी ही जानकारियां भेजी गईं हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ग्राम पंचायत सदस्य 10 हजार, प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य 25 हजार, जिला पंचायत सदस्य डेढ़ लाख खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन


कुछ इस तरह निर्धाति हुई खर्च सीमा
पद              
ग्राम पं सदस्य   10000
प्रधान            75000
क्षेत्र पंचायत     75000
जिला पंचायत   डेढ़ लाख


नामांकन पत्र व जमानत राशि
पद              नामांकन         जमानत राशि
प्रधान           300            2000
ग्राम पंचायत सदस्य    150            500
क्षेत्र पंचायत प्रमुख     800             5000
क्षेत्र पंचायत सदस्य    300             2000
जिला पंचायत सदस्य      500            4000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed