{"_id":"60708f8f139cfd629b4997ff","slug":"panchayat-elections-bjp-state-president-will-meet-today-will-discuss-about-kanpur-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को करेंगे बैठक, कानपुर-इटावा को लेकर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को करेंगे बैठक, कानपुर-इटावा को लेकर होगी चर्चा
Fri, 09 Apr 2021 11:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 10 अप्रैल को इटावा और कानपुर में बैठक करेंगे। वह इटावा में पार्टी जिला कार्यालय पर सुबह 10 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति और 10:30 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।
दोपहर 1.30 बजे कानपुर आ जाएंगे। फिर रॉयल मंदाकिनी साकेत नगर में दो बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति और 2:30 बजे वार्ड प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। वे पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति साझा करेंगे। यह जानकारी पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय ने दी है।