फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panchayat elections: 81-year-old woman filled the BDC form, troubled by basic problems and came to the ground

पंचायत चुनाव: 81 वर्षीय वृद्धा ने भरा बीडीसी का पर्चा, बुनियादी समस्याओं से परेशान हो मैदान में उतरीं

Sun, 04 Apr 2021 01:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Apr 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 81-year-old woman filled the BDC form, troubled by basic problems and came to the ground
नामांकन पत्र दाखिल करने जातीं बुजुर्ग रानी देवी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में शनिवार को पहले दिन क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर्चा दाखिल करने पहुंची 81 वर्षीय वृद्धा ने बरबस ही सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

विज्ञापन

 
गांव में नाली, खड़ंजा जैसी समस्याओं का निस्तारण न होने से व्यथित वृद्धा ने उम्र के इस पड़ाव में गांव का विकास कराए जाने की बात कह लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुद्रपुर बैल के मजरा भरथापुर गांव की निवासी रानी देवी (81) पत्नी स्व शिवनाथ सिंह यादव शनिवार दोपहर अपने नाती अभिजीत के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का पर्चा दाखिल करने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन


झुकी कमर व लड़खड़ाते कदमों से पहुंची रानी देवी के हाथों में नामांकन पर्चा देख हर किसी का ध्यान उनकी ओर गया। बातचीत में वृद्धा ने बताया कि गांव में नाली खड़ंजा की समस्या वर्षों से दूर नहीं हो पाई है। जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि यदि वह बीडीसी बनती हैं तो मूलभूत समस्याओं का समाधान कराए जाने के साथ ही गांव का विकास कराने का पूरा प्रयास करेंगी। यह पूछे जाने पर कि किसी के कहने पर तो आप पर्चा दाखिल करने नहीं आयीं, उनका स्पष्ट कहना था कि वह अपनी मर्जी से चुनाव लड़ रही हैं और यदि मौका मिला तो वह के उम्र के इस पड़ाव में लोगों की सेवा करने का पूरा प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed