{"_id":"6ab0dcf36d824b02550e5482","slug":"kanpur-youth-hangs-himself-under-suspicious-circumstances-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 21 Sep 2026 01:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान साढ़ थाना क्षेत्र के बरई गांव निवासी नरेश (35) पुत्र देशराज के रूप में हुई है। वह पिछले 20 दिनों से अपने मौसा विशंभर के घर हाथीगांव में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों ने उसे कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सरसौल चौकी प्रभारी राजमोहन मिश्रा ने बताया कि युवक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम दृष्टया यही विवाद आत्महत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।