फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panchayat election: stone-pelting, firing among supporters of newly elected and ex Pradhan in Kanpur's Ghatampur

पंचायत चुनाव: कानपुर के घाटमपुर में नवनिर्वाचित व पूर्व प्रधान के समर्थकों में मारपीट-पथराव, फायरिंग

Wed, 05 May 2021 09:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 05 May 2021 09:46 AM IST
सार

चुनावी नतीजे आने के बाद नाली का विवाद सुलझाने पहुंचे पूर्व प्रधान व नवनिर्वाचित प्रधान के समर्थक देखते ही देखते आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।

विज्ञापन
Panchayat election: stone-pelting, firing among supporters of newly elected and ex Pradhan in Kanpur's Ghatampur
यूपी पुलिस

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बेंदा में चुनावी नतीजे आने के बाद नाली का विवाद सुलझाने पहुंचे पूर्व प्रधान व नवनिर्वाचित प्रधान के समर्थक देखते ही देखते आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस बीच हुए पथराव व फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


वहीं आरोपी पूर्व प्रधान व उसके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुगल रोड जाम कर दिया। एसडीएम व सीओ सर्किल की फोर्स के साथ पहुंचे। समझाने के बाद करीब 2 घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेंदा के बलवान प्रजापति ने ग्राम प्रधान पद के चुनाव में 34 वोटों से निवर्तमान प्रधान विकास यादव को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन


जिसके बाद से दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनातनी का माहौल था। नवनिर्वाचित प्रधान के चचेरे भाई भोला प्रजापति पुत्र ओमकार प्रजापति ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे वह चाचा राजलाल और कुछ साथियों के साथ गांव के ही गुरुचरन व पंडा प्रजापति को नाली के विवाद को लेकर समझाने गए थे, इस बीच गुरुचरन ने दबाव बनाने के लिए अपने पक्ष से पूर्व प्रधान विकास यादव को फोन कर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्कार्पियों व मोटर साइकिलों से विकास यादव अपने समर्थकों वीरसिंह चौधरी, संदीप यादव, रैलेष यादव, बलवान यादव, पुष्पेंद्र लोहार, मकी, जीतू यादव समेत अन्य अज्ञात साथियों के साथ मौके पर आ धमके। आरोप है कि दबंग पूर्व प्रधान व समर्थकों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर पथराव करना शुरू कर दिया। आरोप है कि तभी विकास ने तमंचे से फायर कर दिया।

जिसमें लालू प्रजापति, यश कुमार, बरातीलाल, चेतन व अनिल, राजा व उदयभान घायल हो गए। वहीं घटना से नाराज होकर आरोपी पूर्व प्रधान व समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों ने मुगल रोड जाम कर दिया। एसडीएम अरुण कुमार, सीओ पवन गौतम कोतवाली, सजेती, साढ़ थाने के पुलिस बल व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे।

कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण व परिजन शांत हुए। तभी करीब दो घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। कोतवाली प्रभारी धनेष प्रसाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही हैं। करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed