{"_id":"6a98819cdce14fdc19046bf9","slug":"panchayat-assistants-submitted-a-memorandum-to-the-bdo-regarding-their-demands-kanpur-news-c-220-1-akb1006-148295-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Thu, 03 Sep 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बरौर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। बुधवार को मलासा ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने जिलापंचायत राज अधिकारी के नाम बीडीओ संजय कनौजिया को ज्ञापन सौंपा।
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के मलासा ब्लॉक अध्यक्ष रितिक यादव ने बताया कि पंचायत सहायकों की पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करने, पंचायत सहायकों का मानदेय के स्थान पर वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा पंचायत सहायकों की संविदा व्यवस्था समाप्त कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश व स्थानांतरण नीति का लाभ दिया जाए।
ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती में पंचायत सहायकों के लिए 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करने की मांग की गई है। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों के संबंध में शासन स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में धरना जारी रहने तक प्रदेश के पंचायत सहायक कार्य बहिष्कार कर आंदोलन में शामिल रहेंगे। यहां गुड़िया देवी, चित्रांशी यादव, प्रीति देवी, शोभा देवी, विकास सचान, शिवा कुमार, अनम, रचना यादव आदि मौजूद रहे।