फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panch Kundiya Shri Ram Mahayagya started with Kalash Yatra

Kanpur News: कलश यात्रा के साथ पंच कुंडीय श्रीराम महायज्ञ हुआ शुरू

Fri, 22 Sep 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Panch Kundiya Shri Ram Mahayagya started with Kalash Yatra
एट। कलश यात्रा के साथ अमर शांति आश्रम पचोखरा धाम में पांच कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। गल्ला मंडी से शुरू हुई कलश यात्रा यज्ञ स्थल तक पर जाकर समाप्त हुई। वैदिक मंत्रों के साथ पूरे विधि विधान से यज्ञ की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

संत राजेश्वरानंद रामायणी की जन्मस्थली एट थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव में स्थित अमर शांति आश्रम में गुरुवार को यज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। नवीन गल्ला मंडी एट प्रांगण से डीजे, बैंडबाजे की भक्तिमय संगीत पर लोगों ने जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे। कलश यात्रा में ठंडेश्वरी मंदिर के मंहत सिद्धराम दास मौजूद रहे। नगर में भ्रमण के बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पचोखरा धाम पहुंची जहां रोहित रिछारिया महाराज ने दीप जलाकर सात दिवसीय रामकथा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यज्ञ में भागवत कथा वाचक रोहित रिछारिया लोगों को कथा का रसपान कराएंगे। 21 से 27 सितंबर तक रामचरित मानस का सामूहिक पाठ भी किया जाएगी। कार्यक्रम संयोजक महंत गुरू प्रसाद शर्मा ने बताया कि यज्ञ में देश के कई प्रांतों से श्रृद्धालु शामिल होने आ रहे हैं। यज्ञाचार्य रामकुमार शास्त्री व अनूप शास्त्री ने विधि विधान के साथ यज्ञ शुरू कराया। कलश यात्रा में सैंकड़ों पुरूष महिलाएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed