फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pamphlets looking like Pakistan flags are pasted on the streets

Kanpur News: पाकिस्तान झंडे की तरह दिखने वाले पंफलेट सड़कों पर चस्पा

Mon, 28 Apr 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pamphlets looking like Pakistan flags are pasted on the streets
लखना चकरनगर मार्ग पर चस्पा पाकिस्तान के झंडे की तरह दिखने बाला पंपलेट।  - फोटो : लखना चकरनगर मार्ग पर चस्पा पाकिस्तान के झंडे की तरह दिखने बाला पंपलेट।
बकेवर। पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद हर वर्ग व धर्म के लोगों में पाकिस्तान के विरुद्ध आक्रोश बढ़ा है। लखना-चकरनगर मार्ग पर लाल पुलिया के पास पाकिस्तान के झंडे की तरह दिखने वाले जगह-जगह चस्पा पंफलेट क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसमें अंग्रेजी के शब्दों में पीकेएमकेबी लिखा हुआ, इसको लोग आपत्तिजनक शब्दों से जोड़ रहे हैं। वहीं, थानाध्यक्ष ने इस मामले में पड़ताल की बात कही है।
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के लखना से चकरनगर को जाने वाले मार्ग पर लखना रेंज कार्यालय से करीब एक किमी आगे लाल पुलिया पर सड़क पर कुछ लोगों ने पाकिस्तान झंडे की तरह दिखने वाले कई जगह पंफलेट चिपकाए हैं। यह पंपलेट रविवार रात लगाए गए हैं। लवेदी थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि पंफलेट पाकिस्तान के विरुद्ध लगे नजर आ रहे हैं। इस पर पाकिस्तान के चिन्ह चांद तारा के साथ नीचे अंग्रेजी में कोड भाषा में लिखे हैं। इसकी जांच कर उच्चाधिकारियों के निर्देश में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed